सर्वांगीण विकास के लिए बेस्ट है पतंजलि गुरुकुलम, खेलों के माध्यम से होती है फिजिकल ग्रोथ

Patanjali Gurukulam: आज के समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाबा रामदेव का पतंजलि गुरुकुलम बेस्ट है. पतंजलि गुरुकुलम में खेल और फिजिकल ट्रेनिंग के जरिए बच्चों का विकास किया जाता है. गुरुकुलम में बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाया जाता है.

BABA RAMDEV.jpg

सर्वांगीण विकास के लिए खेल Image Credit- News24

विज्ञापन

Patanjali Gurukulam: बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए पेरेंट्स अक्सर उनके ऊपर ध्यान देते हैं. अच्छी शिक्षा के कारण कई बार बच्चे शारीरिक तौर पर पीछे रह जाते हैं. स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी के जमाने में बच्चों का सर्वांगीण विकास यानी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास बहुत ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में बच्चो के शारीरिक विकास के लिए पतंजलि गुरुकुलम बेस्ट है. पतंजलि गुरुकुलम में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है.

पतंजलि गुरुकुलम में शारीरिक और मानसिक विकास

पतंजलि गुरुकुलम में बच्चों का विकास पारंपरिक और आधुनिक तरीकों से होता है. गुरुकुल में बच्चों को पारंपरिक के साथ ही आधुनिक खेल खेलने को मिलते हैं. इनके जरिए उनका शारीरिक विकास तेजी से होता है. कुश्ती, मल्लखंब, जूडो, कराटे आदि खेल बच्चों के शरीर को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा पतंजलि गुरुकुलम में आधुनिक खेल जैसे वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन भी बच्चों को सिखाए जाते हैं.

विज्ञापन

बच्चों का खेलों में भविष्य

पतंजलि गुरुकुलम में कई आधुनिक खेल होते हैं. ऐसे में इन खेलों में बच्चे अच्छा करते हैं तो वह आगे अपना भविष्य इनके जरिए बना सकते हैं. गुरुकुल में बच्चों को वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन खेल सिखाए जाते हैं. इन खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है. इन खेलों में अच्छा करने वाले बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना भविष्य बना सकते हैं. इस तरह से बच्चों को करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलता है.

बच्चों के विकास के लिए जरूरी है खेल

अक्सर लोग खेल को सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से देखते हैं. हालांकि, खेल को सिर्फ मनोरंजन का साधन मानना गलत है. खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है. अनुशासन, साहस और रणनीति के बारे में सीख मिलती है. टीम के साथ खेलने से भाईचारे की सीख मिलती है यानी टीम भावना आती है. पतंजलि गुरुकुलम में खेलों के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है. खेलों के जरिए मनोरंजन होता है और मोटापा और अन्य बीमारियों से बच्चे बचे रहते हैं.

विज्ञापन

पतंजलि गुरुकुलम की खासियत

आज के समय में पतंजलि गुरुकुलम बेहद ही खास है. आधुनिक समय में पतंजलि गुरुकुलम पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण है. बच्चों को जरूरी विषयों जैसे गणित, विज्ञान और तकनीक के साथ ही संस्कृत, वेद, योग और भारतीय संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है. खेलों और शारीरिक क्रियाओं के जरिए बच्चों की फिजिकल ग्रोथ होती है. इस तरह से पतंजलि गुरुकुलम में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ