Dussehra 2022: कल 5 अक्टूबर को विजयादशमी यानि कि दशहरा है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके धर्म पर विजय हासिल की थी। ऐसे में मीठे में जलेबी खाने की प्रभा है। जलेबी को लोग दूध के साथ खूब चाब से खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए केसर जलेबी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जलेबी एक बहुत ही स्वादिष्ट डेजर्ट है जिसको बड़े और बच्चे दोनों ही खूब पसंद करते हैं। साथ ही इसको बनाने में भी आपको बहुत कम मेहनत करनी पड़ती है, तो चलिए जानते हैं केसर जलेबी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं घर पर बनी आकर्षक काजू कलश मिठाई, ये रही विधि
केसर जलेबी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आधा किलो मैदा
- 100 ग्राम बेसन
- 150 ग्राम दही
- 3/4 किलो चीनी
- 1/4 टी स्पून केसर धागे
- 2 टेबलस्पून पिस्ता कतरन
- जलेबी तलने के लिए घी
अभी पढ़ें – Diwali 2022: दिवाली पर बनाएं केसर पेड़ा, घरवालों के मुंह में घुल जाएगी मिठास
केसर जलेबी कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Jalebi)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेसन डालें और अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसमें दही, मैदा और बेसन डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा पानी डालते हुए जलेबी का गाढ़ा बैटर बना लें।
- फिर आप इस बैटर को किसी गर्म जगह पर खमीर उठने के लिए 8-10 घंटे तक ढककर रख दें।
- इसके एक छोटी सी कटोरी में केसर डालें और दो-तीन चम्मच पानी डालकर घोल बना लें।
- फिर आप चाशनी के लिए एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें केसर वाला पानी भी डालकर मिलाएं।
- फिर आप इस बिना तार की चाशनी बनने के बाद गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप खमीर उठे जलेबी के घोल को एक बार और फेंट लें।
- फिर आप इसे जलेबी बनाने वाले कपड़े में या जलेबी मेकर में भर लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करे।
- फिर आप गर्म तेल में बैटर को गोल-गोल करते हुए जलेबी बनाते जाएं।
- इसके बाद आप जलेबी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक 8-10 मिनट डीप फ्राई कर लें।
- फिर आप इस जलेबी को छेददार करछी की मदद से चाशनी में डालें और थोड़ी देर दबाकर रखें।
- इसके बाद आप चाशनी में डूबी जलेबी को एक जालीदार छलनी की मदद से एक बड़ी ट्रे या थाली में निकाल लें।
- अब आपकी स्वाद से भरी रसीली केसर जलेबी बनकर तैयार हो गई है।
- फिर आप इसको केसर और कटे पिस्ता से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
18 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
20 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
21 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines