Weight Loss: रोज जिम जाते हैं, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? वजह जानकर चौंक जाएंगे!
क्या आप भी रोजाना जिम जाते हैं और घंटों एक्सरसाइज करते हैं, ताकि शरीर में ताकत आए और आपका वजन भी कम हो जाए. लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी वजन पहले जितना ही है? आइए जानते हैं कहां आपसे आ रही है गलती.

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह रोजाना जिम जाते हैं और घंटों वर्कआउट करते हैं. रोजाना इतना एक्टिव रहने के बाद भी कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका वजन कम ही नहीं हो रहा है, यानी जितना पहले था, अभी भी उतना ही है; या फिर और बढ़ गया है. आइए जानते हैं आपसे आखिर कहां हो रही है गलती?
अक्सर लोग नहीं देते हैं ध्यान
2 / 8वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना काफी जरूरी है, लेकिन सिर्फ वर्कआउट करने से ही वजन कम नहीं होगा, बल्कि इसके अलावा भी कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है. इस स्टोरी में बताई गई गलती अगर आप भी कर रहे हैं, बेहतर रहेगा कि वक्त रहते उसे सुधार लें, ताकि आपकी मेहनत बर्बाद न जाए और आप फिट हो जाएं.
खाने पर काबू नहीं
3 / 8जिम में अक्सर लोग ऐसे भी होते हैं, जो वजन कम करने के लिए भारी वर्कआउट करते तो हैं, लेकिन जिम से बाहर निकलते ही, चिकन फ्राई, फास्ट फूड, मीठा आदि अनहेल्दी चीजें खाने लगते हैं. एक्सरसाइज के बाद अच्छी खासी कैलोरी बर्न हो जाती है, लेकिन इस तरह के खाने के कारण आपकी मेहनत पर असर पड़ सकता है.
ज्यादा खाना
4 / 8भारी वर्कआउट के बाद भूख लगना लाजमी है, लेकिन इस भूख को मिटाने के लिए जरूरत से ज्यादा खाना यानी ओवरईटिंग आपकी मेहनत पर असर डाल सकती है. इसलिए अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो अपने डायटीशियन या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाने-पीने की योजना सेट करें, ताकि शरीर को जरूरत के मुताबिक पोषण भी मिले और वजन भी कंट्रोल में रहे.
लंबे वक्त तक बैठने की आदत
5 / 8अगर आप वजन कम करने के लिए सिर्फ जिम के भरोसे ही बैठे हैं, तो इतना काफी नहीं होगा. आज के वक्त में घंटों तक बैठकर काम करना आम है, ये आदत भी तोंद निकालने का एक बड़ा कारण है. इसलिए जरूरी है कि आप जिम के अलावा यानी दिन के बाकी हिस्सों में भी एक्टिव रहे और छोटे-मोटे एक्सरसाइज करते रहे.
पूरी नींद न लेना
6 / 8शरीर को फिट रखने के लिए नींद का पूरा होना काफी जरूरी है. वजन कम करने के चक्कर में लोग डाइट और एक्सरसाइज पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. देर रात तक जागना आपकी पूरी डेली रूटीन को इफेक्ट कर सकता है.
चीट डे के नाम पर हर हफ्ते बाहर का खाना
7 / 8आपने देखा होगा जो लोग जिम करते हैं, वह अक्सर चीट डे बोलकर हफ्ते में एक बार दबा कर बाहर का तला-मसालेदार खाना खाते हैं और दलील देते हैं कि वर्कआउट करके फिट रह लेंगे. ऐसे लोगे को ध्यान रखना चाहिए कि जितना वह हफ्ते भर में मेहनत करते हैं, वह इस एक गलती के कारण बर्बाद हो सकता है और वजन पहले से ज्यादा बढ़ सकता है.
इस बात का रखें ख्याल
8 / 8वजन कम करने के लिए पहले डायटीशियन से सलाह जरूर लें, क्योंकि वह आपके शरीर और हेल्थ के अनुसार, वजन कम करने का सही तरीका बताएंगे. अक्सर लोग डाइटिंग के नाम पर खाना ही छोड़ देते, जो कि एक दम गलत है. बेहतर रहेगा कि वजन कम करने के लिए पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 6 स्टेप्स, बिना जल्दबाजी ऐसे मिल सकता है हेल्दी वेट