हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की एक और हार, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी दी करारी शिकस्त

Team India Lost Against UAE: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब UAE के विरुद्ध भी भारतीय टीम को हार मिली. उन्होंने क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 6 विकेट से पराजित किया.

team india vs uae krunal pandya

टीम इंडिया को UAE के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा (Image: Instagram/hongkongsixes)

Team India Lost Against UAE: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पहले पाकिस्तान के खिलाफ क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हार मिली. अब UAE ने भी 6-6 ओवरों के मैच में भारत को हरा दिया है. टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल हुआ और UAE ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट और 10 गेंदें रहते जीत हासिल की. इसी के साथ टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जगह बनाने का सपना टूट गया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली एक और हार

पाकिस्तान ने 30 अक्टूबर को टीम इंडिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. कई फैंस भारत की हार से बेहद निराश थे. 31 अक्टूबर को भारत और UAE के बीच ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग करने आए थे. नीतीश एक छक्का लगाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन वह भी 7 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल तेवतिया और शशांक सिंह 1-1 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान क्रुणाल पांड्या ने दो चौके और 1 छक्का लगाया लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. 8 गेंदों में 15 रन बनाकर वह आउट हो गए.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज टी नटराजन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और 14 गेंदों में 38 रन ठोके. अपनी इस पारी में नटराजन ने 271.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 4 छक्के जड़े. टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 94 रन बनाए. जाहिद अली ने 3 विकेट, मुहम्मद फारूक ने 1 विकेट और मुहम्मद फराजुद्दीन ने 1 विकेट झटका.

UAE को यह मुकाबला जीतने के लिए 95 रन बनाने की जरूरत थी. ओपनर खालिद शाह और अंश टंडन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. कप्तान खालिद ने 14 गेंदों में 52 रन ठोके, जबकि अंश टंडन ने 12 गेंदों में 39 रन बना डाले. टीम इंडिया के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं झटक पाए और 4.2 ओवरों में UAE ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में हार मिली. तेज गेंदबाज जाहिद खान को भारत के खिलाफ 3 विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत की ओर से नीतीश राणा सबसे महंगे साबित हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ