रसोई की इन 6 चीजें मिलाने से पानी बनता 'अमृत', कई बीमारियों को दूर भगाने में 'रामबाण'

Magical Waters for Natural Healing: शरीर को अच्छे से काम करने के लिए पानी की भूमिका अहम होती है। क्योंकि पानी पीने से डिटॉक्सिफिकेशन होता है और कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

Magical Waters for Natural Healing

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Magical Waters for Natural Healing: शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए जिस तरह से आप न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेते हैं, ठीक उसी तरह से लिक्विड पदार्थ भी काफी अहम है। लिक्विड में ज्यादातर नॉर्मल पानी ही होता है, लेकिन इसके अलावा पानी में अगर कई चीजें मिलाकर पीते हैं तो फायदे ही फायदे मिलते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सेहत के लिए सादे पानी के अलावा और कौन-कौन से पानी होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

छोटी-छोटी बीमारियों को दूर करने के लिए अगर आप दवा से ज्यादा पानी में कुछ नेचुरल चीजें मिलाकर पीते हैं तो ये शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करने का काम करता है। ये चीजें आपको कहीं बाहर से लाने की जरूरत नहीं है। ये चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद होती है।

विज्ञापन

आप अगर घर में मौजूद कलौंजी, गोंद कतीरा, धनिया पानी, लहसुन का प्रयोग करते हैं , तो इससे सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। ये आपकी छोटी-छोटी प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करती हैं। इसलिए नॉर्मल पानी की बजाय सुबह और शाम आप इन चीजों को मिलाकर पानी पीते हैं, तो कई फायदे हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं..

कलौंजी का पानी
रात भर भिगोए हुए कलौंजी का पानी पिएं, इससे हाई यूरिक एसिड की समस्या दूर होती है।

गोंद कतीरा पानी
गर्मियों में गोंद कतीरा पानी पीने से कब्ज, गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।

विज्ञापन

धनिया पानी
रेगुलर धनिया पानी पीने से हाइपर और हाइपो थायराइड समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

लहसुन का पानी/चाय
लहसुन का पानी पीने से फैटी लिवर की कंडीशन को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद करता है।

अर्जुन की चाय
अर्जुन की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

विज्ञापन

शतावरी से बनी चाय
शतावरी चाय पीने से पीसीओएस और पीसीओडी से पीड़ित लड़कियों को पीरियड की समस्याओं में आराम मिलता है।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ