---विज्ञापन---

Diwali 2023: क्यों मनाई जाती है दिवाली? जानें रोशनी के त्योहार के बारे में 10 रोचक तथ्य

Diwali 2023 10 Interesting Facts: राम जी और सीता मईया का अयोध्या वापस आना और लक्ष्मी पूजन के लिए दिवाली मनाई जाती है ये हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप इससे संबंधित अन्य तथ्यों के बारे में जानते हैं?

---विज्ञापन---

Diwali 2023 10 Interesting Facts: जब बात दिवाली की होती है, तो आप यही कहेंगे कि राम- सीता का अयोध्या आना और लक्ष्मी पूजन होता है। रंगबिरंगी रोशनी, दिये और रंगोली से सजे घर और पटाखों के शोर होता है। इस जश्न में बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी जोर शोर से शामिल होते हैं। ये बातें तो जगजाहिर है, लेकिन आज हम आपको दिवाली से जुड़े ऐसे तथ्य बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

दिवाली के 10 तथ्य आप नहीं जानते होंगे!

1. दिवाली और क्रिसमस का त्योहार काफी हद तक एक जैसा कहलाता है। पश्चिम देशों में क्रिसमस पर पूरा परिवार घर की साज सजावट करते हुए नए साल के आगमन की तैयारी करता है। इसी तरह दिवाली पर भी घरों की सफाई, सजावट के साथ नया साल मनाया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो नए साल के तौर पर भी हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

---विज्ञापन---

2. देशभर में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए दिवाली का पर्व जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि कोलकत्ता में दिवाली के दिन बुराई खत्म करने वाली ‘काली मां’ की पूजा की जाती है।

3. दिवाली के दिन सिख धर्म के गुरुहरगोबिंद जी को कई हिंदू राजाओं के साथ ग्वालियर में मुगल शासक जहांगीर की कैद से रिहा हुए थे।

---विज्ञापन---

4. दीपावली के दिन पंजाब के प्रसिद्ध स्वर्ण मन्दिर का शिलान्यास हुआ था।

5. दिवाली के दिन महान राजा अशोक ने बुद्ध धर्म को अपनाया था।

---विज्ञापन---

6. दिवाली के दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर का निर्वाण भी हुआ था।

7. दिवाली के दिन ही भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप धारण कर हिरण्यकश्यप का वध किया था, जिसकी खुशी में दिये जलाए गए थे।

---विज्ञापन---

8. भारत के बाहर अंग्रेजी शहर लीसेस्टर सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेजबानी करता है।

9. नेपाल में इस दिन कौए, कुत्ते और गाय की पूजा बड़े पारंपरिक तरीके से की जाती है।

---विज्ञापन---

10. विभिन्न देशों में जितनी खरीदारी क्रिसमस और ईद पर होती है, उससे ज्यादा भारत में धनतेरस के दिन भी होती है।

उम्मीद करते हैं कि आप जब इस बार दीपावली का त्योहार मनाएंगे, तो जरूर इनमें से कोई तथ्य अपने दोस्तों और परिवारवालों को बताएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2023 12:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola