Cracked Heels Home Remedies: फटी एड़ियों से परेशान हैं तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, भर जाएगी दरार

Fati Ediyo Ke Gharelu Upay: अगर आप भी फटी एड़ी की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां बताया नुस्खा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए इसे आजमाने का आसान और असरदार तरीका.

Cracked Heels Home Remedies

एड़ी की दरारों को कैसे ठीक करें? AI Generated Image

Cracked Heels Home Remedies: एड़ियों का फटना या एड़ियों में दरार आना त्वचा के रूखेपन के कारण होता है. शरीर में पानी की कमी होने पर भी ऐसा हो सकता है. फटी एड़ियां (Fati Ediya) कपड़ों में फंसती हैं, देखे में बुरी लगती हैं और अगर इन्हें समय रहते ठीक ना किया जाए तो ये दरारें गहरी होने लगती हैं जिससे एड़ी में दर्द और खून निकलने की भी समस्या हो जाती है. ऐसे में एड़ियों के फटने और क्रैक होने की इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी है. यहां जानिए किस तरह एड़ियों की दरारें भरने में नारियल का तेल काम आ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड़ी फटने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय

नारियल तेल और शहद

एड़ी फटने से परेशान हैं तो इस तरह नारियल का तेल लगाकर देखें. नारियल के तेल में कुछ बूंदे शहद की डालें. दोनों को अच्छे से मिलाएं और फटी एड़ियों पर लगा लें. ऐसा करने से त्वचा को नारियल तेल (Coconut Oil) के फैटी एसिड्स और शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण मिलते हैं. ये दोनों चीजें एकसाथ मिलकर एड़ियों को पोषण देती हैं और इनका नियमित इस्तेमाल किया जाए तो फटी एड़ियों की दिक्कत दूर होने लगती है.

विज्ञापन

नारियल तेल और विटामिन ई

एक चम्मच नारियल के तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें और एड़ियों पर लगा लें. इसे एड़ियों पर रातभर लगाकर रखा जा सकता है. नारियल तेल और विटामिन ई खुदरी स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और कटी-फटी डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करते हैं.

विज्ञापन

नारियल तेल और चीनी

नारियल तेल में चीनी या फिर मोटा नमक मिलाकर स्क्रब (Scrub For Cracked Heels) तैयार किया जा सकता है. एक चम्मच नारियल के तेल में एक से डेढ़ चम्मच मोटी चीनी या फिर मोटे नमक को डालें और मिक्स करें. इसे एड़ियों पर 4 से 5 मिनट के लिए मलें, कुछ देर रखा रहने दें और फिर धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 से 3 बार एड़ी पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

एड़ी फटने के क्या कारण हैं

  • लंबे समय तक नंगे पांव रहना, नंगे पांव चलना या हार्ड फ्लोर पर नंगे पांव रहना
  • उम्र बढ़ने पर एड़ी फटने की दिक्कत हो सकती है
  • हार्श साबुन का इस्तेमाल करना या एड़ियों को जरूरत से ज्यादा घिसना
  • पैरों की सफाई ना रखना
  • स्किन का ठंडा और रूखा रहना
  • किसी मेडिकल कंडीशन के कारण जैसे हाइपोथायराइडिज्म, जुविनाइल प्लांटर डर्मेटोसिस, डायबिटीज या सोराइसिस जैसी कोई स्किन कंडीशन के कारण एड़ी फटना.

यह भी पढ़ें – भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ