झड़ते बालों से राहत पाने के लिए क्या करें? (Image: AI/Pexels)
बालों की झड़ने की समस्या अब एक आम समस्या नहीं रही, जिसे नजरअंदाज किया जाए. पहले जहां बालों की समस्या बढ़ी उम्र के लोगों के बीच देखी जाती थी, अब स्थिति ऐसी हो गई है कि 20 साल के युवा भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है. अचानक यूं बाल झड़ना मामूली बात नहीं है, क्योंकि इसके कारण वक्त से पहले गंजापन का खतरा बना रहता है और साथ ही, तनाव-आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है. आइए इस स्टोरी में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को गिरने से बचा सकते हैं.
बाल झड़ने की पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें समझना काफी जरूरी है. आपको शायद जानकारी न हो लेकिन नींद की कमी, पोषक तत्वों, भारी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना, गलत दवाओं का सेवन और किसी गंभीर बीमारी के कारण भी इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है. अगर आप अपने बालों बचाना चाहते हैं और बिना महंगा प्रोडक्ट, ट्रीटमेंट के घर पर ही इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बताए गए, कुछ आसान उपाय काफी काम आ सकते हैं.
सिर की करें अच्छे से मालिश
बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर की अच्छे से नारियल तेल से मालिश करना जरूरी है. बेहतर रहेगा कि हफ्ते में 2-3 बार हल्के गुनगुने नारियल तेल को बालों की जड़ों तक अच्छे से मालिश करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ और मजबूती बढ़ती है.
विज्ञापन
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी लाभदायक हो सकता है. एलोवेरा स्किन केयर, हेयर केयर और कई समस्याओं से राहत दिलाने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको चाहिए कि आप एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाएं, हफ्ते में 1-2 बार. ऐसा करने से स्कैल्प हाइड्रेट रहेगा और बालों की जड़े मजबूत होंगी.
मेथी दाने से बनाएं हेयर मास्क
झड़ते बालों के लिए मेथी दाने से तैयार हेयर मास्क भी काफी लाभदायक हो सकता है. इसके लिए आप रातभर के लिए मेथी के दानों को भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह उन्हें छान कर पीस लें और पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगा लें, ऐसा करने से हेयर फॉल की समस्या कम होगी और नए बाल उगाने में मदद मिलेगी.
विज्ञापन
अच्छी नींद और डाइट का रखें ख्याल
आपकी नींद कैसी है और आप कैसी डाइट ले रह हैं, इसका भी असर आपके बालों पर पड़ता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि 7-8 घंटे की पूरी नींद लेने की आदत डालें, खासतौर से रात 10 बजे सो जाएं. इसी के साथ, हेल्दी खाने की आदत बनाएं, जैसे हरी-पत्तेदार सब्जियां.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.