Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा को लगाएं आलू की खीर का भोग, यह रही आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश उत्सव में भगवान को भोग लगाना सिर्फ पकवान बनाने तक नहीं है, बल्कि इसमें श्रद्धा और भावना भी जरूरी मानी जाती है. इसलिए अपनी पारिवारिक परंपरा के हिसाब से खीर बनाएं और भोग लगाकर बप्पा को सर्व करें. 

Ganesh Chaturthi Bhog

आलू की खीर कैसे बनाएं. Image Credit- Freepik

कल यानी 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गया था और आज इसका दूसरा दिन है. ऐसे में घर में भगवान गणेश के आगमन के साथ भक्त अपनी श्रद्धा के हिसाब से बप्पा की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक और लड्डू के अलावा खीर भी भगवान गणेश को भोग में अर्पित की जा सकती है. अगर आप गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा के लिए घर पर कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो आलू की खीर बेस्ट ऑप्शन है. खास बात यह है कि खीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. दूध, आलू, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप स्वादिष्ट खीर तैयार की जा सकती है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आलू की खीर बनाने की आसान रेसिपी क्या है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की खीर कैसे बनाएं?

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर 
  • आलू- 2 
  • चीन- 4 चम्मच
  • इलायची- 4
  • बादाम- 10
  • काजू- 10 
  • किशमिश- 5
  • केसर के धागे
  • घी- आधा कप 

विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद आलू उबालकर अलग रख दें. 
  • एक बर्तन में दूध डालकर हल्की आंच पर उबालें. दूध में उबाल आने के बाद आंच थोड़ी धीमी कर दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. 
  • अब दूध में उबले हुए आलू डाल दें, जिसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं. चावल के नरम होने और दूध के थोड़ा गाढ़ा होने तक इसे बीच-बीच में चलाते रहें. 
  • जब चावल अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालें.  इसके बाद इलायची कूटकर डाल दें. केसर के धागों को थोड़े गर्म दूध में भिगोकर खीर में डालें. 
  • अब खीर को कुछ मिनट और पकाएं और जब खीर गाढ़ी हो जाए तो सर्व करें. खीर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे साफ भोग के बर्तन में निकालें. 
  • पूजा की थाली में रखकर भगवान गणेश को श्रद्धा से अर्पित करें. इसके बाद प्रसाद के रूप में परिवार के साथ खीर खा सकते हैं. हालांकि, इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री अपनी भक्ति के हिसाब से चेंज कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे झटपट करें तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ