---विज्ञापन---

Paneer Tips: केमिकल वाले नकली पनीर अब नहीं करेगा सेहत खराब, घर पर ऐसे बनाएं सबसे अच्छा पनीर

How To Make Paneer At Home: क्या आप भी घर पर ही शुद्ध पनीर बनाना चाहते हैं, ताकि सेहत बनी रहे? आइए आपको इस स्टोरी में पनीर बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे खाकर आपकी सेहत खराब नहीं होगी और पनीर से मिलने वाले पोषक गुण मिल सकेंगे.

---विज्ञापन---

पनीर असली है या नकली इसे लेकर डर हर वक्त बना रहता है, जब आप मार्केट में इसे खरीदने जाते हैं. अक्सर मिलावटी पनीर को लेकर खबर सामने आती रहती है कि, किसी जगह कोई व्यक्ति ऐसे पनीर खाने के वजह से बुरी तरह बीमार पड़ गया. ऐसी स्थिति आपके साथ न पेश आए, इसलिए खुद घर पर देसी तरीके से शुद्ध पनीर बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि घर पर बने पनीर से सेहत भी बनी रहती है और पनीर से मिलने वाले लाभ भी बराबर मिलता है. अगर आपने पहले कभी घर पर पनीर नहीं बनाया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में आसानी से पनीर बनाने की रेसिपी बताएंगे.

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे

---विज्ञापन---

पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/2 कप ताजा मलाई
  • नींबू का रस या सफेद सिरका 2 से 3 बड़े चम्मच (पानी में मिला हुआ)

कैसे बनाएं घर पर पनीर?

  • पनीर बनाने के लिए एक गहरे बर्तन में दूध डालें और उसमें ताजी मलाई मिला दें और मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक दूध को उबाल लें.
  • दूध में जैसे ही उबाल आए, तो तुरंत गैस बंद कर दें और दूध को नीचे उतार लें और उसे 2-5 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • अब दूध में नींबू का रस डाल दें, ताकि दूध फट जाए. इसके बाद हल्के हाथों से कड़छी की मदद से दूध को चलाएं.
  • कुछ सेकेंड में छेना यानी पानी और पनीर अलग हो जाएगा, साथ ही हरा पानी दिखने लगेगा.
  • अब एक बर्तन में ऊपर छन्नी रखें, उसपर सूती का कपड़ा बिछाएं और फटे हुए दूध को कपड़े के ऊपर डालें.
  • जब छेना अलग हो जाए, तो उसपर थोड़ा ठंडा पानी डालें, ताकि नींबू का रस निकल जाएं और खट्टा पन भी हट जाए.
  • अब पनीर को एक कपड़े में डालकर चारों कोनों से पकड़कर पोटली बनाएं और हल्के हाथों से दबाकर अंदर मौजूद पानी को निकाल लें.
  • पानी निकल जाने के बाद पोटली को किसी थाली या आदि सतह पर रख दें और ऊपर कोई भारी वजन वाली चीज रख दें और 25-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • वक्त पूरा हो जाने के बाद कपड़ा हटा लें, इस तरह आपका स्वादिष्ट, शुद्ध पनीर तैयार हो जाएगा, जिसे आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

First published on: Sep 14, 2026 12:37 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola