---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Dahi Sandwich Recipe: खाना है कुछ टेस्टी तो नाश्ते में बना लीजिए यह दही वाला सैंडविच, सभी बार-बार खाने की करने लगेंगे जिद

Dahi Sandwich Easy Recipe: दही वाला सैंडविच खाने में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है, यह सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता है. यहां जानिए किस तरह मिनटों में दही सैंडविच बनाकर तैयार किया जा सकता है. घर पर सभी को बेहद पसंद आएगा यह हेल्दी और टेस्टी सैंडविच.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 13, 2026 08:40
Dahi Sandwich Recipe
Healthy Breakfast Recipes: इस तरह झटपट बनाएं दही सैंडविच.

Dahi Sandwich Recipe: सुबह-सुबह अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाकर खाया जाए तो यह दही सैंडविच की रेसिपी (Curd Sandwich Recipe) आपके लिए ही है. दही सैंडविच बनाना बेहद आसान है और यह खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है कि सभी मिनटों में सैंडविच चट कर जाएंगे और आपसे बार-बार बनाने की जिद करने लगेंगे. चलिए आपको बताते हैं टेस्टी और हेल्दी दही सैंडविच किस तरह बनाया जा सकता है. एक छोटे से ट्विस्ट के साथ यह रेसिपी और ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी.

दही सैंडविच बनाने की रेसिपी | How To Make Dahi Sandwich

सामग्री

---विज्ञापन---

दही – एक कप
सरसों के दाने – 2 चम्मच
सब्जियां – कटी हुई
काला नमक – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड – 6 से 8
तेल – ब्रेड सेंकने के लिए

विधि

---विज्ञापन---
  • दही सैंडविच बनाने के लिए आपको हंग कर्ड (Hung Curd) की जरूरत होगी. इसीलिए रात के समय ही दही को मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें या फिर छन्नी में डालकर रखें जिससे दही का सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. आप सुबह आधे घंटे में भी दही को हंग कर्ड बना सकते हैं.
  • अब इस दही में सभी सब्जियों को मिला लें. आप अपनी पसंद की सब्जियां ले सकते हैं. आप गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर वगैरह ले सकते हैं.
  • इस दही के मिश्रण में नमक और काली मिर्च भी मिला लें.
  • अब चम्मच से इस पूरे मिश्रण को लेकर ब्रेड पर लगाएं और उसपर दूसरी ब्रेड को रख लें.
  • अब पैन में हल्का सा तेल डालें और उसमें 9 से 10 दाने सरसों के डाल दें. इसके ऊपर ब्रेड रखकर पकाएं और फिर दूसरी तरह से भी ब्रेड को पकाकर लाल कर लें.
  • ब्रेड जब दोनों तरफ से करारी हो जाए और अच्छे से सिक जाए तो प्लेट में सर्व करके निकाल लें.
  • बस तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी सैंडविच. इस सैंडविच को आप रेड सॉस या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. बच्चों और बड़ों सभी को ये सैंडविच बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.

इस बात का रखें खास ख्याल

  • ब्रेड पर पहले से दही लगाकर ना रखें. इससे ब्रेड करारी नहीं बनती और फटना शुरू हो जाती है.
  • ब्रेड पर लगाने के लिए हंग कर्ड का ही इस्तेमाल करें. साधारण दही में पानी ज्यादा होता है. इससे ब्रेड नमी से जल्दी गल जाएगी.
  • सरसों इस सैंडविच का स्वाद बढ़ा देता है. इसीलिए सरसों का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें – वैलेंटाइन वीक पर पत्नी को देना चाहते हैं सरप्राइज ब्रेकफास्ट? ये है बेस्ट और सबसे आसान रेसिपी

First published on: Feb 13, 2026 08:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.