Cleaning Tips: पूजा की काली थाल को बनाएं नई जैसी, बस अपनाएं यह देसी ट्रिक
अक्सर ऐसा होता है कि पूजा की आरती की थाल को कितनी भी साफ या धो लें, लेकिन उसमें पहले जैसी चमक वापस नहीं आती। जिसके कारण कई बार पूजा की थाली काफी गंदी और बदरंग दिखती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनसे आप पूजा की थाली को घर बैठे चमका सकते हैं।
Cleaning Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो पूजा की थाली को बार-बार धोते हैं लेकिन फिर भी चमक नहीं आती। कभी घी के दाग रह जाते हैं, तो कभी जली हुई बाती के निशान। इसी कारण लोग बाजार में मिलने वाले पूजा थाली साफ करने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह भी खास असर नहीं दिखाता। क्या आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं? अगर हां तो जानिए एक देसी और असरदार उपाय जो आपकी पूजा की थाली को नई जैसी चमक दे सकता है।
इमली से करें थाली साफ
Image Source Pinterest
क्या आपने कभी सुना है कि इमली से पूजा की थाली में चमक लाई जा सकती है? नहीं सुना? तो चलिए जानते हैं कैसे। सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। उसमें 6–8 घंटे के लिए इमली भिगोकर रखें। जब इमली पूरी तरह गल जाए, तो उसे हाथ से मसलकर उसका पल्प निकाल लें। अब एक छलनी में डालकर पल्प को छान लें ताकि बीज और मोटे रेशे बाहर हो जाएं। इस तरह आपका देसी पूजा थाल सफाई फॉर्मूला तैयार हो गया है।
सबसे पहले तैयार इमली के मिश्रण को पूजा की थाली पर लगाएं। थाली पर यह लेप लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर किसी भी बर्तन धोने वाले लिक्विड और स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें। दोनों साइड से अच्छे से साफ करें। धोने के बाद थाली को तुरंत सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें, ताकि पानी की एक भी बूंद न रह जाए। नहीं तो थाली फिर से काली पड़ सकती है। इस तरह आपकी गंदी और काली पूजा थाली एकदम साफ और चमकदार हो जाएगी। जिसे देखकर हर कोई पूछेगा नई थाली खरीदी है क्या?