---विज्ञापन---

बेकिंग सोडा, गर्म पानी से मिनटों में साफ होगी किचन के एग्जॉस्ट फैन की चिकनाई! जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

क्या आपके किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन पर मोटी चिकनाई जमा हो गई है, जो साफ करने से भी हट नहीं रही है? आइए जानते हैं आसान घरेलू उपाय जो आपकी मदद करेंगे.

---विज्ञापन---

How To Clean Kitchen Exhaust Fan Grease: आपने अक्सर गौर किया होगा कि किचन में खाना बनाते वक्त उसमें से निकलने वाले धुएं से स्लैब, दीवारों पर लगी टाइल्स पर चिकनाई जमा हो जाती है. इन्हें हम बड़ी मेहनत से जैसे-तैसे साफ कर देते है. लेकिन अक्सर हमारी नजर उसी किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन (Exhaust fan) पर नहीं जाती है, जो किचन में मौजूद धुएं को जल्दी से बाहर निकाल देती है और बाहर की ताजी हवा को अंदर आने में मदद करती है. हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान उसपर भी काफी चिकनाई जमा हो जाती है, जिसे लोग साफ नहीं करते हैं और ऐसे ही इस्तेमाल करते रहते हैं. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन इस समस्या का सीधा असर एग्जॉस्ट फैन पर पड़ता है. आइए जानते हैं कैसे आप उसे आसानी से साफ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टाइल्स की लाइनों पर जमी गंदगी कैसे करें आसानी से साफ? यहां जानिए सबसे आसान ट्रिक्स

---विज्ञापन---

बेकिंग सोडा से भी मिलेगी चिकनाई से राहत

अगर आपके एग्जॉस्ट फैन पर जमी चिकनाई काफी मोटी और पुरानी है और जल्दी साफ नहीं हो रही है, तो आप बेकिंग सोडा (Baking Soda For Cleaning) और डिशवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पेस्ट की मदद से कई महीनों पुरानी चिकनाई भी साफ हो सकती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको एक कटोरी में तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा डालें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा गुनगुना पानी मिलाएं और अच्छे से तीनों को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें.

कैसे करें पेस्ट का इस्तेमाल

एग्जॉस्ट फैन से चिकनाई हटाने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल भी बेहतर है. आपको पर एक पुराने टूथब्रश की मदद से उन हिस्सों पर लगाएं, जहां सबसे ज्यादा चिकनाई जमी हुई है. पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए चिकनाई पर लगा रहने दें और फिर गीले स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें.

---विज्ञापन---

गर्म पानी और सफेद सिरका भी करेगा मदद

हर घर में रोजाना 3 टाइम से ज्यादा खाना या कुछ न कुछ बनता रहता है, जिसमें से धुआं, तेल की भाप और मसालों के बारीक कण निकलते हैं. एग्जॉस्ट फैन चालू होने के कारण ये सभी चीजें बाहर निकल जाती है. इस दौरान ये सभी कण एग्जॉस्ट फैन की जाली और ब्लेड पर चिपक जाते हैं और समय के साथ परत मोटी हो जाती है. अगर वक्त रहते इसे साफ नहीं किया जाता है, तो इससे इसकी स्पीड पर असर पड़ सकता है और फैन जल्दी खराब हो सकता है. इसी कड़ी में हमने नीचे आपको कुछ आसान उपाय बताएं हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस चिकनाई को हटा सकते हैं.

इस आसान क्लीनिंग सॉल्यूशन से साफ करें एग्जॉस्ट फैन

एग्जॉस्ट फैन पर से चिकनाई साफ करने के लिए आपको मार्केट से कोई महंगा सामान नहीं खरीदना पड़ेगा, बल्कि आप घर पर रखी कुछ चीजों से इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आपको एक स्प्रे बोतल चाहिए होगा और उसमें गर्म पानी और थोड़ा सफेद सिरका डालना होगा. इतना ही नहीं, दोनों को डालने के बाद एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिला दें, यह तेल को आसानी से ढीला करने में मदद कर सकता है.

---विज्ञापन---

तीनों को अच्छे से मिला लें और एग्जॉस्ट फैन की जाली और ब्लेड पर इसे अच्छी तरह स्प्रे करें. ध्यान रखें कि स्प्रे करने के तुरंत बाद इसे साफ न करें, बल्कि 15-20 मिनट तक उसे लगा रहने दें, इससे चिकनाई ढीली होगी. वक्त पूरा होने के बाद एक साफ कपड़ा लें, या फिर पुराना टूथब्रश, स्पंज आदि लें और एग्जॉस्ट फैन को हल्के हाथों से साफ करें. आखिरी में सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पूरी सतह साफ कर लें. इस आसान उपाय से आप जल्दी अपने एग्जॉस्ट फैन को पहले की तरह नया बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 11:55 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola