---विज्ञापन---

टाइल्स की लाइनों पर जमी गंदगी कैसे करें आसानी से साफ? यहां जानिए सबसे आसान ट्रिक्स

क्या आप के घर में लगी टाइल्स की लाइनों में गंदगी जमा हो गई है और वह साफ करने के बाद भी हटने का नाम नहीं ले रही है, तो आप कुछ आसान उपायों की अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

---विज्ञापन---

अपने गौर किया होगा कि अक्सर घरों में जमीन पर लगी टाइल्स की लाइनों पर गंदगी या दाग जम जाते हैं, जो घर की खूबसूरती को खराब करते हैं. घर की दीवारें कितनी भी खूबसूरत हो, वहां देखने लायक चीजें रखी हों, लेकिन गंदगी टाइल्स सारा लुक खराब कर देता है और आंखों में चुभने जैसा काम करता है. ऐसे में अक्सर लोग बहुत कोशिश करते हैं, कि दाग या जमी गंदगी हट जाए, लेकिन मेहनत करने के बावजूद ऐसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसा हमें चाहिए होता है. अगर आप भी इस दाग या गंदगी से परेशान हो गए हैं और आसानी से इसे साफ करना चाहते हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी टाइल्स को साफ और चमकदार बना सकेंगे.

यह भी पढ़ें:बालों में बार-बार हाथ लगाना पड़ सकता है भारी, जानिए हेयर केयर रूटीन से जुड़ी ये जरूरी बातें

---विज्ञापन---

क्या हो जाती है टाइल्स गंदी?

टाइल्स का यूं गंदा हो जाना एक आम समस्या है, जो कम सफाई, चप्पल पहनकर घर में चलना, गंदे पानी से पोछा करने के कारण हो सकती है. इतना ही नहीं, गंदगी जमा होने के पीछे यह भी कारण है कि ग्राउट की सतह खुरदरी और छिद्रदार होती है, जो गंदगी को जल्दी सोख लेती है, जिस वजह से टाल्स पर गंदगी जम जाती है और साफ दिखाई देती है. हालांकि, आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू तरीके से गंदी टाइल्स को साफ किया जा सकता है.

बेकिंग सोडा और सिरका का करें इस्तेमाल

अगर आपकी टाइल्स की लाइनों पर हल्की गंदगी जमा है, तो आप बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. माना जाता है कि इसके इस्तेमाल से टाइल्स की चमक लौट आती है और हल्की गंदी आसानी से साफ हो जाती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ग्राउट लाइनों पर बेकिंग सोडा छिड़के और उसके बाद उसपर सफेद सिरके डालें. ऐसा करने से वहां झाग बनने लगेगा और वह वहां जमा गंदगी को ढीला करने लगेगा. कुछ मिनट बाद झाग वाली जगह को अच्छी तरह रगड़े और साफ पानी से धो लें, ऐसा करने से गंदगी तुरंत साफ हो जाएगी.

---विज्ञापन---

नींबू का रस और बेकिंग सोडा

अगर टाइल्स की लाइनों पर हार्ड वॉटर आदि की परत जम गई है, तो भी उसे आसानी से निकाला जा सकता है. इसके लिए आपको नींबू का रस और बेकिंग सोडा की मदद लेनी होगी. टाइल्स की गंदगी साफ करने के लिए थोड़ा नींबू का रस लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे ग्राउट लाइनों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें और पानी से साफ कर लें. इससे ग्राउट साफ होने के साथ-साथ बाथरूम में ताजगी भरी खुशबू भी बनी रहती है.

डिश सोप और गर्म पानी से भी कर सकते हैं साफ

टाइल्स पर जमी इस गंदगी को साफ करने के लिए आप डिश सोप और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सफाई के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी रखें और उसमें जरूरत के अनुसार, डिश सोप मिलाएं. इस मिश्रण को अब ब्रश की मदद से गंदगी वाली जगह पर लगाएं और उसको तुरंत मत रगड़े, बल्कि वहां उस मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए लगा रहने दें, ताकि जमी गंदगी ढीली पड़ जाएं और फिर उसके बाद उसे रगड़कर साफ कर दें. अगर आपके किचन में तेल आदि के कारण गंदगी जमा है, तो आप इससे उसे साफ कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनने के बाद छोटी क्यों लगती हैं महिलाएं, जानें कैसे सेलेक्ट करें सही फैब्रिक?

First published on: Aug 19, 2026 01:03 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola