---विज्ञापन---

चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा

Kitchen Me Chintiyo Se Chhutkara Pane Ka Aasan Tarika: क्या आप भी किचन में चींटियों के आतंक से परेशान हो गए हैं और जल्द से जल्द उनसे राहत चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय.

---विज्ञापन---

चींटियों को बहुत मेहनती जीव माना जाता है, जो कहीं से भी अपना खाना ढूंढ कर निकाल लेता है और अपने घर ले जाते हैं. लेकिन कई बार ये मेहनती जीव घर के किचन तक पहुंच जाते हैं और पूरे किचन में इनका आतंक ऐसे फैल जाता है कि यह हर जगह दिखने लगते हैं. चीनी से लेकर आटा, बिस्कुट, रोटी हर चीज में ये दिखाई देने लगते हैं और साफ करने पर दोबारा आ जाते हैं. कई बार हालात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि खाना खाते वक्त सब्जियों में भी ये दिखाई दे जाते हैं, जिससे खाना खाने का मन भी मर जाता है.  ऐसे में अगर आपके भी किचन में इन चींटियों का आतंक बढ़ गया है और आप इनसे जल्दी राहत चाहते हैं, तो आइए हम आपको ऐसे आसान उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से जल्दी निकल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: असली और नकली शहद की पहचान कैसे करें? घर पर इन 5 आसान टिप्स से चेक करें

---विज्ञापन---

चींटियां आखिर किचन में पहुंच कैसे जाती हैं?

किसी भी समस्या का समाधान जानने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर ये समस्या पैदा कैसे हुई. अगर आप वजह समझ जाएंगे, तो आप पहले से ही ऐसे कदम उठा सकेंगे, जिनसे इनका आतंक नहीं बढ़ेगा और आपका किचन इनके अटैक से सुरक्षित रहेगा. जानकारी के अनुसार, चींटियों को खाने की गंध और छोटे-छोटे खाद्य कण अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यानी कि जब चींटियां खाने की तलाश में निकलती हैं, तो उनको अक्सर घर में किचन के आसपास सफाई न होने के कारण खाने के कुछ छोटे कण दिख जाते हैं, जो उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, खासतौर से चीनी, शहद, रोटी का कोई टुकड़ा या कूड़ेदान आदि. ऐसे में वह उसी जगह पर अपनी तलाश बढ़ाते हैं और उनकी ये तलाश खुले डिब्बों आदि खाने की चीजों पर पहुंच जाती है.

कैसे रखें चींटियों को अपने किचन से दूर?

  • खाने की मीठी चीजें, जैसे चीनी, बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि चींटियों को अपनी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं, इसलिए बेहतर रहेगा जब भी इन चीजों को निकालते वक्त कुछ गिरे, तो तुरंत उसे साफ कर दें. ऐसा नहीं किया तो उस जगह के आसपास चीटियां पहुंच जाएगी और वह हर जगह अपने खाने की तलाश शुरू कर देंगी.
  • अगर आपके किचन में चीटियों का आतंक ज्यादा है, तो सबसे पहले देखें कि उनके आने जाने का रास्ता कहां से है. जब आपको वह जगह मिल जाए, तो उस जगह को साबुन वाले पानी या आम क्लीनर से अच्छी तरह साफ करें. ऐसे करने से वहां मौजूद खाने की चीज और चींटियों द्वारा छोड़े गए रासायनिक निशान हट जाएंगे और दोबारा चींटिया नहीं आएंगी.
  • अगर आपके घर की दीवारों या दरवाजों में किसी तरह का दरार बना हुआ है, तो हो सकता है कि वहां उनका अड्डा हो. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप ऐसी जगहों की पहचान करें और उन्हें जल्दी बंद करें.
  • चींटियों और अन्य जीवों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप किचन को हमेशा साफ करें. खासतौर से रात सोने से पहले पूरे किचन की अच्छी से सफाई करें और कोई खाया हुई बर्तन खुला ना छोड़े.

इस बात को भी समझें

अगर आपको किचन हमेशा साफ रहता है और फिर भी चींटियां वहां दिखाई देती है, तो इस बात को जान लें कि सिर्फ खाने की चीजें ही उन्हें अपनी ओर आकर्षित नहीं करती, बल्कि पानी और नमी भी एक बड़ी वजह है. . इसलिए सिंक को इस्तेमाल करने के बाद सूखा रखें और लीकेज होने पर उसे जल्द ठीक कराएं.
 
यह भी पढ़ें: कोबरा अचानक आ जाए सामने तो न घबराएं, क्या करें और खुद को कैसे बचाएं? जानें आसान तरीके

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 12:13 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola