Myths related to having children: आमतौर पर कहा जाता है कि बच्चे के आने के बाद कपल की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। उनका रिश्ता मजबूत होता है और उसमें प्यार बढ़ता है। लेकिन बेबी की प्लानिंग करने से पहले क्या आपने ये सोचा है कि आप आखिरकार बच्चा क्यों चाहते हैं?
माता-पिता बनना आसान नहीं होता है। जहां एक तरफ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आपको अपने आप को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से फिट करना होता है। नहीं तो कुछ समय में ही आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज हम आपको बच्चा पैदा करने से जुड़े 5 ऐसे मिथ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में हर एक कपल को जरूर सोचना चाहिए। चलिए जानते हैं उन मिथ के बारे में।
बड़ों का दबाव
ज्यादातर कपल केवल इसलिए बेबी की प्लानिंग करते हैं, क्योंकि उनके ऊपर माता-पिता या सास-ससुर बार-बार दबाव डालते हैं कि उन्हें अपने नाती-नातिन, पोते-पोतियों को देखना है। अगर आप भी इसी वजह से बच्चा पैदा कर रहे हैं, तो एक बार फिर से सोच लें, क्योंकि बच्चे की परवरिश आपको करनी है न कि उन्हें।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: संबंध बनाने से पहले लड़कियां देती हैं ये 5 इशारे, इस तरह करें पहचान
रिश्ता मजबूत होगा
जब कपल के बीच मनमुटाव आने लगते हैं, तो उनके उस मुश्किल दौर में ज्यादातर लोग उन्हें बच्चा पैदा करने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि बच्चे के आने से आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। लेकिन कुछ केस में कपल के बीच प्यार बढ़ने की जगह दूरियां आने लगती हैं। इसलिए अगर आप भी इसी वजह से बच्चा पैदा कर रहे हैं, तो एक बार ओर सोच लें।
शारीरिक फिट हैं
शादी के कई साल बाद भी कपल को बच्चा नहीं होता है, तो उनके बारे में ऐसी अफवाह उड़ने लगती हैं कि वो महिला या पुरुष बच्चा पैदा करने में समर्थ नहीं है। जिसे कई लोग अपनी Ego पर ले लेते हैं। इन अफवाहों से पीछा छुड़ाने के लिए बच्चा पैदा करने का फैसला सही नहीं है।
सामाजिक दबाव
घरवालों को समझाना आसान होता है, लेकिन कई बार कुछ लोग सामाजिक दबाव के सामने हार जाते हैं और इस वजह से बच्चा पैदा करते हैं।
वंश आगे बढ़ेगा
अगर आप भी इसलिए बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि आपका वंश आगे बढ़ सके। वो आपकी संपत्ति का ध्यान रख सके। तो इस मिथ के साथ कभी भी बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए। अगर आप इमोशनली और मानसिक रूप से तैयार हैं बच्चे के लिए, तो तभी बेबी की प्लानिंग करें।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: होने वाले पति से जरूर पूछें ये 3 सवाल; आपसी तालमेल के साथ बना रहेगा प्यार!
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
2 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
3 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
18 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
19 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
21 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
23 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines