---विज्ञापन---

Relationship Tips: संबंध बनाने से पहले लड़कियां देती हैं ये 5 इशारे, इस तरह करें पहचान

Relationship Tips: जब लड़की किसी लड़के को पसंद करती है, तो उनके हाव-भाव पूरी तरह से बदल जाते हैं। चलिए जानते हैं उन 5 संकेतों के बारे में, जो लड़कियां तब देती हैं, जब वो किसी लड़के को चुपके-चुपके पसंद करने लगती है।

---खबर नीचे जारी है---

Relationship Tips: कई बार कुछ लोग दोस्ती, प्यार और पसंद के बीच का अंतर समझ नहीं पाते हैं। खासतौर पर लड़के, इन सब में उलझकर रह जाते हैं। कभी न कभी लड़कों को आपने कहते सुना ही होगा कि लड़कियों के मूड और उन्हें समझ पाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। खासकर उस परिस्थिति में जब उनके दिल की बात जाननी हो। लेकिन ऐसा नहीं है, जब लड़कियां प्यार में होती हैं या फिर वो किसी को पसंद करती हैं, तो तब उनके हाव-भाव पहले जैसे नहीं रहते हैं। वो पूरी तरह से बदल जाते हैं। चलिए जानते हैं लड़कियों द्वारा मिलने वाले उन 5 इशारों के बारे में, जो वो तब देती हैं जब वो प्यार में होती हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: होने वाले पति से जरूर पूछें ये 3 सवाल; आपसी तालमेल के साथ बना रहेगा प्यार!

---खबर नीचे जारी है---

सीक्रेट बताना

आमतौर पर लड़कियां अपने सीक्रेट जल्दी से किसी लड़के को नहीं बताती हैं। अगर कोई लड़की आपको अपने जीवन व अपने परिवार से जुड़ी बातें बता रही हैं, तो समझ जाइए कि उनके जीवन में आपकी खास अहमियत है। ये इस बात का इशारा भी हो सकता है कि वो आपको पसन्द करने लगी है।

केयर करना

जब लड़की किसी लड़के को पसंद करती है, तो वो उनकी परवाह करने लगती है। छोटी से बड़ी उनकी हर एक जरूरत का ख्याल रखती है। अगर आपकी दोस्त भी आपकी जरूरत से ज्यादा चिंता करने लगी है, तो समझ जाइए उनके दिल में आपके लिए फीलिंग है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

परेशान होना

अगर लड़की किसी लड़के को पसंद करती है, तो कभी भी वो उसे परेशानी में देख नहीं सकती है। अगर आपकी दोस्त भी आपको परेशान देख खुद-ब-खुद परेशान हो जाए, तो समझ जाइए कि वो आपको पसंद करने लगी है।

तारीफ करना

जब लड़की किसी लड़के को पसंद करती है, तो उन्हें उनमें कोई बुराई नहीं दिखती है। उन्हें उनमें सब कुछ अच्छा दिखता है। ऐसे में वो हर किसी से आपकी तारीफ करती है।

---खबर नीचे जारी है---

आंखों ही आंखों में बात करना

आंखें हर बात बयां कर देती हैं… ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कहा जाता है कि अगर लड़की मुंह से बोले बिना आंखों से ही आपसे बात करने लगती है, तो समझ जाइए कि उनके साथ आपका एक कनेक्शन है।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: रिश्ता मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से पूछें ये 5 सवाल, कभी नहीं आएगी दरार!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 31, 2024 02:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola