Relationship Tips: होने वाले पति से जरूर पूछें ये 3 सवाल; आपसी तालमेल के साथ बना रहेगा प्यार!

Relationship Tips: सगाई और शादी के बीच का समय हर एक कपल के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान मंगेतर से बात करके आप उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान कुछ बातों को पहले से ही क्लियर कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में प्रॉब्लम न आए।

Relationship Tips

Relationship Tips: शादी का बंधन एक अटूट रिश्ता होता है, जिसमें बंधने के बाद दोनों पार्टनर साथ में जीने और मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन शादी से पहले कई रस्मे की जाती हैं। जैसे कि सगाई और रोका। किसी वजह से रिश्ता टूट न जाए। इसके लिए सगाई करके रिश्ता पक्का किया जाता है। शादी और सगाई के बीच के समय में लड़का-लड़की एक दूसरे से बात करते हैं, भविष्य की प्लानिंग करते हैं। एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करते हैं। इससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। इस दौरान अपने मंगेतर से कुछ सवाल जरूर पूछ लेने चाहिए। नहीं तो शादी के बाद आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन सवालों के बारे में, जिन्हें सगाई के बाद मंगेतर से जरूर पूछ लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी

सगाई के बाद आपको अपने मंगेतर से घर-परिवार और उनके रिश्तों पर खुलकर बात कर लेनी चाहिए। आप ये बात पहले ही क्लियर कर लें कि कौन क्या-क्या जिम्मेदारी निभाएगा। जैसे कि आज के समय में ज्यादातर लड़कियां शादी के बाद भी अपने पेरेंट्स की फाइनेंशियल हेल्प करना चाहती हैं। अगर आपकी भी ये ही इच्छा है, तो इस बारे में पहले ही बात कर लें।

इसके अलावा अपनी अच्छी और बुरी आदतों के बारे में पहले ही बात कर लें। इससे भविष्य में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और एडजस्टमेंट करने की भी नौबत नहीं आएगी।

विज्ञापन

करियर

अपने करियर को लेकर मंगेतर से बात करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर वॉकिंग वुमन के लिए। अगर आप नौकरी कर रही हैं और शादी के बाद भी करना चाहती हैं, तो ये बात अपने मंगेतर से पहले ही क्लियर कर लें कि शादी के बाद उनके नौकरी करने से उन्हें या उनके परिवार वालों को कोई परेशानी तो नहीं है। दरअसल, देश में आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जहां लड़कियों को काम करने की इजाजत नहीं दी जाती है। शादी के बाद इस बात को लेकर आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े न हो। इसके लिए जरूरी है कि ये बात आप जल्द से जल्द क्लियर कर लें।

विज्ञापन

फैमिली प्लानिंग

शादी के कुछ दिनों बाद ही परिवार वाले बच्चे की डिमांड करना शुरू कर देते हैं। अगर आपको इस समस्या का सामना नहीं करना है, तो फैमिली प्लानिंग के बारे में मंगेतर से पहले ही बात कर लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ