Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

जनवरी में बेहद खूबसूरत लगते हैं ट्रेन के ये रूट, घूमने के हैं शौकीन तो बनाएं एक्सप्लोर करने का प्लान

Train Route: आज हम आपको जगहों के बारे में नहीं, बल्कि ऐसे ट्रेन रूट के बारे में बताएंगे जो इस मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं. आप भी इन रास्तों की जर्नी को महसूस करें और अपना ट्रिप यादगार बनाएं.

Author
Written By: Shadma Muskan Updated: Jan 11, 2026 10:35
Beautiful Train Route
भारत के खूबसूरत ट्रेन रूट्स

Beautiful Train Route: इस साल ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है और जनवरी ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक अपनी मखमली चादर बिछा दी है. जहां देखो ठंड, कोहरा और खूबसूरती देखने में मजा ही आ जाता है. इस मौसम में ज्यादातर लोगों का मन करता है कि वो पहाड़ों के सामने चाय की प्याली लेकर बैठे और कोई खूबसूरत सा नजारा देखें. इसलिए कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमें छुट्टियां मिलते ही फ्लाइट की टिकट बुक कर देते हैं या लंबी ड्राइव पर निकल जाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो ट्रेन के टिकट बुक कर सकते हैं और ट्रेन की खिड़की वाली सीट पर बैठकर जनवरी का लुत्फ उठा सकते हैं.

भारत के खूबसूरत ट्रेन रूट्स | Most Beautiful Train Routes in India 

उधमपुर-श्रीनगर रूट- यह बहुत का बहुत ही खूबसूरत रूट है, जो कश्मीर की खूबसूरती को बयां करने का काम करता है. उधमपुर से श्रीनगर तक जाता हुआ यह रास्ता जनवरी में और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है, क्योंकि यह रास्ता बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेता है और ट्रेन से देखने पर बहुत ही खूबसूरत लगता है. 

---विज्ञापन---

नीलगिरी माउंटेन रूट- ऊटी के पास यह यूनेस्को-सूचीबद्ध रूट भी इस मौसम में बहुत ही खूबसूरत हो जाता है और यहां पर ट्रेन यूकेलिप्टस के पेड़ों और घाटियों के बीच से गुजरती है, जो सर्दियों में और भी रोमांचक लगता है. 

दार्जिलिंग हिमालयन रूट- यह रास्ता इतना खूबसूरत हो जाता है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हल्की धूप और कोहरे के बीच यह टॉय ट्रेन का रास्ता हर मोड़ पर बदलते नजारों को दिखाने का काम करता है और बेहद खूबसूरत लगता है. लोग अक्सर यहां से गुजरते हुए चाय का लुत्फ उठाते हैं. 

---विज्ञापन---

पंबन ब्रिज रूट- तमिलनाडु का पंबन ब्रिज रूट भी भारत के सबसे रोमांचक रास्तों में से एक है. जनवरी की ठंडी समुद्री हवाएं और खिड़की की सीट एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. ज्यादातर लोग ट्रेन की साइड वाली विंडो पर बैठना पसंद नहीं करते हैं. 

कांगड़ा घाटी रूट- हिमाचल प्रदेश की असली खूबसूरती सिर्फ शिमला या मनाली में नहीं, बल्कि कांगड़ा घाटी जैसी जगहों पर मौजूद है. अगर आप सुकून और चाय की प्याली के साथ पहाड़ों को निहारना चाहते हैं तो कांगड़ा घाटी की नैरो गेज ट्रेन का सफर बेस्ट रहेगा. 

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं पहनतीं गलत साइज की Bra? यहां जानिए ब्रा का साइज कैसे चेक करें

First published on: Jan 11, 2026 10:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.