क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम

Bache Ki Height Kaise Badhaye: बच्चे का खानपान अच्छा हो तो लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी चीजें बच्चे की सेहत को अच्छा रखती हैं और खासतौर से उसकी लंबाई बढ़ाने में असरदार हो सकती हैं. इन फूड्स को आप बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Height increasing foods for kids

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उसे क्या खिलाना-पिलाना चाहिए, जानिए यहां. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

Height Increasing Foods: खानपान ही बच्चों की सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. अगर खाने में जरूरी पोषक तत्व की कमी होती है तो इससे बच्चे के वृद्धि और विकास पर भी असर पड़ता है. ऐसे में बच्चे की सेहत का ख्याल रखने के लिए खानपान का सही होना जरूरी है. यहां जानिए खाने की वो कौन सी चीजें हैं जो बच्चों के शरीर की जरूरतों को पूरा करती हैं और कौन सी हैं ये चीजें खाने पर बच्चे की लंबाई (Child’s Height) बढ़ सकती है. इन फूड्स को आप भी बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं. हाइट बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं ये फूड्स.

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए उसे क्या खिलाएं

बादाम

विज्ञापन

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए उसे बादाम खिलाया जा सकता है. बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम के साथ ही हेल्दी फैट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में बादाम खिलाने पर बच्चे की हाइट बढ़ती है, बोन डेवलपमेंट बेहतर होती है और ग्रोथ में दिक्कत नहीं आती है.

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं और पूरे शरीर की सेहत को अच्छा रखती हैं. इन सब्जियों को खाने पर शरीर को विटामिन के और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. पालक और केल ऐसी ही सब्जियां हैं जो बच्चे की बोन डेंसिटी को बेहतर करने से लेकर टिशू ग्रोथ और हाइट बढ़ाने के लिए हड्डियों को मजबूत करने तक में असरदार होती हैं.

विज्ञापन

दूध और दुग्ध पदार्थ

दूध और दुग्ध पदार्थ यानी दूध से बनी वाली चीजों (Milk Product) में प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है और फैट कम होता है जिससे ये चीजें बच्चों के वृद्धि और विकास में मददगार होती हैं. हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर टिशू ग्रोथ तक के लिए बच्चे को रोजाना दूध पिलाया जा सकता है और साथ ही उसकी डाइट में दही और चीज वगैरह शामिल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

किनोआ

बच्चे की लंबाई बढ़ाने वाले फूड्स में किनोआ भी शामिल है. किनोआ ग्लूटन फ्री होता है और इसमें फायदेमंद अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं. ऐसे में मसल्स और टिशूज की ग्रोथ के लिए और हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को किनोआ खिलाया जा सकता है. किनोआ से बच्चों का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है और शरीर में एनर्जी आती है सो अलग.

विज्ञापन

केला

बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद फलों में आता है केला (Banana). केला खाने पर बच्चों को मैग्नीशियम, पौटेशियम और कैल्शियम के साथ ही फाइबर और विटामिन बी6 भी मिलता है. केले से हड्डियों को फायदा मिलता है और मसल फंक्शन बेहतर होता है. ऐसे में बच्चों को केला खिलाने पर उसकी ओवरऑल डेवलपमेंट अच्छी होती है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • बच्चे की डाइट बैलेंस्ड रखें, कोई चीज बहुत ज्यादा और कोई बहुत कम ना हो इसका ध्यान रखें.
  • हाइट बढ़ाने में हाइड्रेशन की भी खास भूमिका होती है. ऐसे में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और साथ ही जूस और नारियल पानी वगैरह भी दें.
  • रोजाना बच्चे को थोड़ी बहुत एक्सरसाइज और योग भी करवाया जा सकता है. इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है.
  • बच्चे की नींद का खास ध्यान रखें. बच्चे को रोजाना 8 से 10 घंटे की नींद मिलने पर उसका वृद्धि और विकास बेहतर होता है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी ना हो. अगर पोषक तत्व की कमी हो तो उसपर अलग से फोकस किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से बच्चे को सप्लीमेंट्स भी दिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा बच्चे को हो गया है ऑटिज्म? यहां जानिए कैसे दिखते हैं Autism के लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ