कहीं आप भी तो नहीं पहनतीं गलत साइज की Bra? यहां जानिए ब्रा का साइज कैसे चेक करें

How To Choose Right Bra Size: बहुत सी लड़कियां गलत साइज की ब्रा पहनती हैं जिससे ना सिर्फ शेप खराब लगती है बल्कि शरीर के पोश्चर पर भी असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए सही साइज की ब्रा कैसे चुनी जाती है.

Bra Size kaise pata kare

ब्रा साइज में एबीसीडी कैसे कैलकुलेट करें?

Bra Size Kaise Pata Kare: लड़कियां ऑनलाइन, मॉल, दुकानों या फिर बाजार से ब्रा खरीदती हैं. ब्रा लड़कियों की जरूरत की चीज है लेकिन फिर भी वे अक्सर ही इसे खरीदने में कोताही बरतती हैं और गलत स साइज की ब्रा ले आती हैं. कोई ब्रा चाहे कितने ही अच्छे मटीरियल की हो, कितने ही अच्छे ब्रांड की हो या फिर कितनी ही सुंदर हो, जबतक वह ब्रा आपके सही साइज (Right Bra Size) की नहीं होगी तबतक वह आपके किसी काम की नहीं है. गलत साइज की ब्रा पहनने पर ब्रेस्ट की शेप तो बिगड़ती ही है, साथ ही आपका पोश्चर खराब होता है सो अलग. ऐसे में सही साइज की ब्रा चुनना बेहद जरूरी है, अगर आपको भी ब्रा के बस्ट साइज या बैंड साइज में कंफ्यूजन होती है और यह समझ नहीं आता कि आपका साइज 32 ए है, 34 सी है या 36 डी है, तो यहां जानिए किस तरह ब्रा का कप साइज यानी ए, बी, सी, डी या ई पता लगाते हैं और किस तरह सही साइज की ब्रा खरीदते हैं.

विज्ञापन

कैसे पता करें ब्रा का सही साइज | How To Choose Right Bra Size

अपना ब्रा साइज पता करने के लिए आपको एक इंच टेप की जरूरत होगी. इसके बाद कोई भी ब्रा पहनकर या बिना ब्रा पहने नाप लें.

विज्ञापन

बैंड साइज नापें – सबसे पहले स्तन के नीचे जहां ब्रा का बैंड होता है वहां इंच टेप लगाकर साइज लें. मान लीजिए आपका बैंड साइज 30 निकला है. अगर साइज 31 या 33 निकले तो उसमें प्लस 1 जोड़ दें यानी 31 बैंड साइड 32 माना जाएगा.

कप साइज ऐसे पता चलेगा – अब अपना कप साइज जानने के लिए स्तन के सबसे उभरे हुए हिस्से पर इंच टेप लगाकर नाप लें. मान लीजिए आपका बस्ट साइज 34 निकला है. अब बस्ट साइज से बैंड साइज को घटा दें, यानी 34-30 = 4

विज्ञापन

A, B, C, D या ई में चौथे नंबर पर D आता है तो आपका ब्रा साइज 30D होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
  • जब भी आप ब्रा के लिए अपने नाम लें तो विषम नंबर आने पर उसमें 1 संख्या जोड़ दें.
  • ब्रा खरीदते हुए हो सके तो उसे पहनकर देखें. ब्रा के स्ट्रैप्स आपके कंधों या ब्रा का हैंड आपकी पीठ पर धंसना नहीं चाहिए.
  • बहुत ढीली साइज की ब्रा ना खरीदें.
  • ब्रा पहनने के बाद अगर आपके स्तन ब्रा से बाहर उभरे हुए दिख रहे हैं तो यह ब्रा आपके लिए सही नहीं है. सही साइज की ब्रा स्तन पर पूरी तरह फिट बैठती है.
  • अगर आपको अपने साइज की ब्रा सही नहीं आ रही तो उसके सिस्टर साइज की ब्रा लें, जैसे 34 सी की ब्रा नहीं आ रही तो 32D की ब्रा पहनकर देखें.
  • रोजाना पहनने वाली ब्रा सॉफ्ट और कंफर्टेबल हो इस बात का ध्यान रखें. फैंसी ब्रा को स्पेशल ऑकेजन के लिए रख लें.

यह भी पढ़ें – सर्दियों में जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया मोजे पहनकर सोने पर क्या होता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ