---विज्ञापन---

Summer Heat Tips: दिनभर की गर्मी से तंदूर बन रहा है घर? बिना AC अपनाएं ये आसान तरीके, कमरा रहेगा ठंडा

Garmi Se Rahat Kaise Payein: भारत के कई हिस्सों में भारी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत में वह लोग है, जिनके पास AC नहीं है, क्योंकि इतनी भयानक गर्मी से घर तंदूर जैसा लगने लगता है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जो आपको इस समस्या से आराम दिलाएंगे.

---विज्ञापन---

Best Ways To Make House Cool: गर्मियों के मौसम में लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घर के अंदर रहना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं, लेकिन अब कई शहरों में घर भी राहत देने के बजाय गर्मी फंसाने वाले कमरे बनते जा रहे हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया कि भारत के कई इलाकों में रात के समय भी घरों का तापमान काफी ज्यादा बना रहता है. कंक्रीट और आरसीसी से बने घर दिनभर धूप की गर्मी को सोख लेते हैं और रात में धीरे-धीरे वही गर्मी छोड़ते रहते हैं. यही वजह है कि देर रात तक कमरों में उमस और गर्मी बनी रहती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खराब वेंटिलेशन, कम हरियाली और बढ़ता शहरीकरण इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं. ऐसे में जिन घरों में एसी नहीं है, वहां लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Bed Bugs: खटमलों ने कर दिया जीना हराम? अपनाएं ये 5 रुपये वाली ट्रिक, मिनटों में खत्म होगी पूरी फौज

---विज्ञापन---

रात में क्यों नहीं ठंडा होता घर?

  • दिनभर धूप पड़ने से कंक्रीट की दीवारें और छत गर्मी को अपने अंदर जमा कर लेती हैं, जो रात में धीरे-धीरे बाहर निकलती रहती है.
  • छोटे घरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हवा का सही रास्ता नहीं बन पाता, जिससे गर्मी कमरे के अंदर ही फंसी रहती है.
  • तटीय शहरों में ज्यादा नमी होने की वजह से पसीना जल्दी नहीं सूखता, जिससे शरीर को ठंडक महसूस नहीं होती.
  • रात के समय भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने पर नींद की गुणवत्ता खराब होने लगती है और शरीर को आराम नहीं मिल पाता.
  • लगातार गर्मी रहने से थकान, चिड़चिड़ापन, डिहाइड्रेशन और शरीर पर तनाव बढ़ सकता है.

बिना AC के घर को ठंडा रखने के आसान और असरदार तरीके

  • दोपहर के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि सीधी धूप कमरे के अंदर न आ सके.
  • रात में दोनों तरफ की खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं, इससे गर्म हवा बाहर निकलती है.
  • छत पर सफेद पेंट, ग्रीन नेट या मिट्टी के गमले रखने से गर्मी कम सोखी जाती है.
  • घर के अंदर मनी प्लांट, एलोवेरा और अरेका पाम जैसे पौधे लगाने से वातावरण थोड़ा ठंडा महसूस होता है.
  • दिन में ओवन, प्रेस और ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कम करें.
  • सूती चादर और हल्के रंग के कपड़े पहने, यह शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं.

देसी जुगाड़ भी दिला सकते हैं राहत, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

अगर आपके घर में एसी नहीं है, तो कुछ आसान देसी तरीके भी काफी काम आ सकते हैं. टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा बर्तन रखने से हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है. मिट्टी के घड़े का पानी पीना शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है. खिड़की पर गीला सूती कपड़ा टांगने से अंदर आने वाली हवा ठंडी लगती है. आप इन टिप्स की मदद से इस तपती गर्मी में काफी हद तक आराम पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गुडन्यूज! अब आप थाईलैंड में बिता सकते हैं 5 साल, सिर्फ 25000 के खर्च पर मिलेगी ये सुविधा

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 03:25 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola