---विज्ञापन---

चेहरे पर अक्सर ही निकल आते हैं पिंपल्स तो लगाकर देख लीजिए नीम के ये फेस पैक्स, मुंहासे हो जाएंगे गायब

Neem Face Pack: पिंपल्स से परेशान हैं तो बार-बार प्रोडक्ट बदलने के बजाय घर पर बने इस आसान फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं. जानिए इसे बनाने, लगाने और इस्तेमाल करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

---विज्ञापन---

Neem Face Pack: अक्सर लोगों को एक काफी आम समस्या का सामना करना पड़ता है कि एक पिंपल ठीक होता नहीं कि कुछ दिनों बाद चेहरे के किसी दूसरे हिस्से पर नया दाना नजर आने लगता है. खासकर अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है तब तो ये आपके लिए एक आम परेशानी हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए लोग बार-बार नए प्रोडक्ट बदलते हैं, पर उससे कुछ खास असर पड़ता नहीं है. ऐसे में नीम का फेस पैक लगाकर देख सकते हैं. नीम में एंटीमाइक्रोबियल और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स को ठीक करते हैं. यहां जानिए किस तरह नीम का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – मैटरनिटी शूट करवाना है तो सेलेब्रिटी मॉम्स के ये 5 लुक्स कर सकती हैं ट्राई, साड़ी से लेकर ड्रेस तक मिल जाएगा आइडिया

---विज्ञापन---

नीम फेस पैक के लिए चाहिए ये चीजें

नीम पाउडर- 1 चम्मच (अच्छी तरह साफ किए हुए नीम के पत्ते)
एलोवेरा जेल- 1–2 चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

ऐसे बनाएं नीम का फेस पैक

---विज्ञापन---

सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें 1 चम्मच नीम पाउडर, 1–2 चम्मच एलोवेरा जैल और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. ध्यान रहे कि पेस्ट न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला हो.

ऐसे लगाएं नीम का फेस पैक

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले अपना चेहरा हल्के फेस वॉश की मदद से साफ कर लीजिए और अच्छे से पोंछ लीजिए.
  • अब तैयार किए हुए फेस पैक की पतली परत चेहरे पर समान रूप से लगा लीजिए. ध्यान रहे कि पेस्ट को आंखों, होंठों और खुले घाव वाली जगह पर न लगाएं.
  • इसके बाद इस फेस पैक को लगभग 10–15 मिनट रखने के बाद सामान्य पानी से धो लीजिए.
  • आखिर में चेहरे पर एक हल्का मॉइस्चराइजर लगा लीजिए.

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

शुरुआत में तो आप इस फेस पैक को हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं लेकिन अगर आपको अपनी स्किन पर जलन या ज्यादा रूखापन न हो, तो आप इसे हफ्ते में 2 बार भी लगा सकते हैं.

---विज्ञापन---

लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले अपने हाथ पर थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें. अगर आपको जलन, खुजली, रेडनेस या सूजन जैसा कुछ भी हो तो इसे चेहरे पर इस्तेमाल न करें.

---विज्ञापन---

पिंपल्स वाली स्किन पर कैसे मदद कर सकता है?

नीम में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए नीम से जुड़ा स्किनकेयर ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए बेस्ट रहता है. वहीं, दूसरी तरफ एलोवेरा जेल पैक को लगाने में आसान बनाता है और स्किन को ज्यादा रूखा महसूस होने से भी बचाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – बालों के लिए ऑयल बेहतर है या सिरम? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए फायदे और लगाने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Sep 05, 2026 02:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola