गुडन्यूज! अब आप थाईलैंड में बिता सकते हैं 5 साल, सिर्फ 25000 के खर्च पर मिलेगी ये सुविधा

थाईलैंड ने भारतीयों के लिए नया Destination Thailand Visa (DTV) शुरू किया है. करीब 25 हजार रुपये की फीस वाले इस वीजा से लोग 5 साल तक थाईलैंड में कई बार एंट्री कर सकते हैं. ये खासतौर पर डिजिटल नोमैड्स, फ्रीलांसर और रिमोट वर्कर्स के लिए बनाया गया है.

Thailand Trip
1 / 8
Credit: Freepik

विज्ञापन

क्या है Thailand Destination Visa?

क्या है Thailand Destination Visa?2 / 8

थाईलैंड ने Destination Thailand Visa यानी DTV लॉन्च किया है. ये 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा है, जिसके जरिए विदेशी नागरिक, खासकर भारतीय, लंबे समय तक थाईलैंड में रह सकते हैं. ये वीजा डिजिटल नोमैड्स, फ्रीलांसर और रिमोट वर्कर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. भारत से इस वीजा के लिए अप्लाई करने पर करीब 25 हजार रुपये फीस देनी होगी. एक्सचेंज रेट और एंबेसी चार्ज के हिसाब से रकम थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है.

विज्ञापन

5 साल तक मिलेगा फायदा

5 साल तक मिलेगा फायदा3 / 8

ये वीजा 5 साल तक वैलिड रहेगा और इसमें मल्टीपल एंट्री की सुविधा होगी. यानी वीजा होल्डर कई बार थाईलैंड आ-जा सकता है. हर एंट्री पर 180 दिन तक रुकने की इजाजत होगी. DTV वीजा के तहत मिलने वाला 180 दिन के स्टे को एक्सट्रा 180 दिन तक बढ़ाया जा सकता है. यानी एक बार में लगभग 1 साल तक थाईलैंड में रहना मुमकिन हो सकता है.

किन लोगों के लिए है ये वीजा?

किन लोगों के लिए है ये वीजा?4 / 8

ये वीजा खासतौर पर डिजिटल नोमैड्स, फ्रीलांसर, विदेशी कंपनियों के लिए रिमोट काम करने वाले लोग, ऑनलाइन बिजनेस चलाने वाले और लंबे कोर्स या ट्रेनिंग लेने वालों के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन

‘Soft Power’ एक्टिविटी से भी मिलेगा वीजा

‘Soft Power’ एक्टिविटी से भी मिलेगा वीजा5 / 8

थाईलैंड ने इस वीजा में सांस्कृतिक और वेलनेस प्रोग्राम भी शामिल किए हैं. Muay Thai ट्रेनिंग, थाई कुकिंग क्लास, वेलनेस रिट्रीट, फिटनेस ट्रेनिंग और सांस्कृतिक वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले लोग भी DTV के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कितना बैंक बैलेंस जरूरी?

कितना बैंक बैलेंस जरूरी?6 / 8

वीजा पाने के लिए आवेदक को कम से कम 5 लाख थाई बहत यानी लगभग 14-15 लाख रुपये का लिक्विड फंड प्रूफ दिखाना होगा. इसके लिए बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप या फिक्स्ड डिपॉजिट दस्तावेज मांगे जा सकते हैं.  

विज्ञापन

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?7 / 8

आवेदन के लिए पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक स्टेटमेंट, रिमोट वर्क या फ्रीलांस काम का प्रमाण, थाईलैंड में रहने का पता और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे. कुछ मामलों में पुलिस क्लियरेंस भी मांगा जा सकता है.

कैसे करें अप्लाई?

कैसे करें अप्लाई?8 / 8

आवेदन थाईलैंड की ई-वीजा वेबसाइट या भारत में रजिस्ट वीजा सेंटर के जरिए किया जा सकता है. पहले योग्यता जांची जाएगी, फिर दस्तावेज जमा करने होंगे और फीस भरनी होगी. इसके बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी की जाएगी. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन