बारिश में पौधों की मिट्टी हो गई है ओवरवाटर? जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

Overwatered Plants Dry Hacks: बारिश की वजह से कई बार पौधे खराब होने लगते हैं. अगर मिट्टी कई दिनों तक गीली रहती है या पौधा मुरझाने के बावजूद मिट्टी नम है तो यह ओवरवाटरिंग का संकेत हो सकता है. ऐसे में अगर आपको पौधे को बचाना है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. 

Overwatered Plants Dry Hacks

गमले को बारिश से हटाकर रखना. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

मानसून का मौसम पौधों के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही ज्यादा पानी कई बार उनके लिए परेशानी बन जाता है. लगातार बारिश होने पर गमले की मिट्टी में जरूरत से ज्यादा नमी जमा हो जाती है. ऊपर से मिट्टी सूखी दिखाई देने के बावजूद अंदर पानी भरा रह सकता है. ऐसी स्थिति में पौधों की जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और धीरे-धीरे रूट रॉट यानी जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपने पौधे को मरने से बचाना होगा, जिसके लिए कुछ बातें ध्यान रखनी होगी. ये बातों कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप बरसात में अपने पौधों का ख्याल रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट

विज्ञापन

कुछ दिनों के लिए पानी ना देना 

अगर गमले की मिट्टी पहले से ही बहुत गीली है तो उसमें दोबारा पानी डालने की गलती न करें. बारिश के मौसम में पौधों को रोजाना पानी देने की जरूरत आमतौर पर नहीं होती. उंगली से मिट्टी की ऊपरी लेयर हटाएं और पानी को सूखने के लिए रखें. गमले के अंदर की मिट्टी भी काफी हद तक सूखनी चाहिए. 

गमले को बारिश से हटाकर रखना 

लगातार बारिश हो रही है तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां उसे सीधी बारिश न मिले, लेकिन हवा और रोशनी मिलती रहे. इससे मिट्टी में जमा पानी धीरे-धीरे कम होगा.हालांकि, पौधे को तुरंत तेज धूप में रखने से बचें, खासकर अगर वह लंबे समय से छायादार जगह पर रखा हुआ है 

गमले के ड्रेनेज होल जरूर चेक करना 

ओवरवाटरिंग की समस्या में सबसे जरूरी चीज है कि पानी गमले से बाहर निकल सके. गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल मिट्टी, जड़ों या किसी दूसरी वजह से बंद तो नहीं हैं, इसे जरूर टेस्ट करें. अगर नीचे से पानी बाहर नहीं निकल रहा है तो मिट्टी लंबे समय तक गीली रहेगी और जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ सकता है. 

विज्ञापन

गमले के नीचे पानी जमा न रहने दें

अगर गमले के नीचे ट्रे या प्लेट रखी है तो उसमें जमा पानी तुरंत निकाल दें. कई बार पौधे को पानी देने से ज्यादा नुकसान गमले के नीचे लगातार जमा पानी से हो सकता है. कोशिश करें कि पानी निकलने के बाद गमले के नीचे पानी बिल्कुल भी न हो पाए. 

मिट्टी को हल्का ढीला करना 

अगर मिट्टी बहुत ज्यादा चिपक गई है और ऊपर से सख्त हो गई है तो उसे बहुत सावधानी से थोड़ा ढीला किया जा सकता है. ध्यान रखें कि गीली मिट्टी में बार-बार गहरी खुदाई न करें. ऐसा करने से पौधे की नाजुक जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ