Best Cookware Material: खाना बनाने के लिए बर्तन जरूरी है लेकिन कौन से बर्तन? हालांकि, लोग आजकल इतना बिजी रहने लगे हैं कि खाना बनाने का समय नहीं है। अच्छे बर्तनों की तलाश तो दूसरी बात हो गई, जल्दी कुकिंग के चलते ऐसे नॉनस्टिक बर्तनों का उपयोग होने लगा है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें पकाया खाना जल्दी बनता है लेकिन सेहतमंद नहीं होता है। गलत बर्तनों में खाना पकाने से उसके हानिकारक केमिकल्स और घुल जाने वाले पदार्थ खाने में भी आ सकते हैं और खाने से आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। कुछ बर्तनों के मैटेरियल कैंसर कारक भी होते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे 5 बर्तनों के बारे में जिनमें पकाए खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा।
इन बर्तनों में पकाएं खाना
स्टील के बर्तन
स्टील के बर्तनों में खाना बनाना भारतीय घरों में काफी आम है। स्टील के बर्तनों का रख-रखाव भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। इन बर्तनों में खाना पकाने से खाने का न्यूट्रिशन 70% तक जीवित रहता है। स्टील के बर्तन किफायती भी होते हैं तथा इन बर्तनों में खाना स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
कास्ट आयरन
ये लॉन्ग लास्टिंग बर्तन होते हैं। इन बर्तनों में खाना बनाने से खाने के अंदर और पौष्टिकता आ जाती है। ये बर्तन नॉनस्टिक होते हैं जिसके चलते आप इन पर तेज आंच पर भी आसानी से खाना बना सकते हैं। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं, उन्हें इस बर्तन में खाना पकाकर जरूर खाना चाहिए। मगर जो लोग थैलेसेमिया से पीड़ित होते हैं, उन्हें आयरन के बर्तनों में बना खाना नहीं खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Tips to Reduce Sugar: ये 7 टिप्स चुटकियों में घटाएंगे शुगर, कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ-नींबू पानी फायदेमंद
सेरेमिक बर्तन
सेरेमिक मेटेरियल के बर्तन में पकाया खाना बहुत लाभदायक होता है। ये बर्तन केमिकल फ्री होते हैं, तो इनमें खाना ज्यादा गर्म होने से खाने को नुकसान नहीं होगा। यह बर्तन लंबे समय तक गर्म रहते हैं, तो खाना भी गर्म रहेगा। इन बर्तनों में खाना पकाने के लिए तेल या घी की जरूरत नहीं होगी। इसलिए जो लोग ऑयल फ्री खाना पसंद करते हैं, उनके लिए ये बर्तन बेस्ट हैं।
best cookwares
पीतल के बर्तन
पीतल के बर्तन में खाना बनाना और इन बर्तनों में खाना खाना दोनों ही फायदेमंद होते हैं। पीतल के बर्तनों में खाना पकाना प्राचीन पाकशैली का अहम हिस्सा है। यह बर्तन सेहत के लिए बड़े लाभदायक होते हैं। पीतल के बर्तन में खाना बनाने से 90% तक पौष्टिक गुण एक्टिव रहते हैं।
सिलिकॉन के बर्तन
सिलिकॉन वाले बर्तन बाकी सभी मेटेरियल के बर्तनों से ज्यादा फायदेमंद होते हैं। सिलिकॉन का बर्तन इसलिए अच्छा है क्योंकि इसमें खाना पकाने से कोई भी नेगेटिव रिएक्शन नहीं होता है। इसमें आप कुछ भी लिक्विड या फूड आइटम बना सकते हैं और स्टोर भी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इन्हें साफ करना भी आसान होता है। सिलिकॉन के बर्तन में बेकिंग भी आसानी से हो सकती है।
ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों के चलते समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, ये नुस्खे आएंगे काम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines