Tips to Reduce Sugar: ये 7 टिप्स चुटकियों में घटाएंगे शुगर, कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ-नींबू पानी फायदेमंद

Tips to Reduce Sugar: चीनी सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी इसका सेवन लगातार हो रहा है। हमारी हर ड्रिंक में सफेद चीनी का प्रयोग होता है। शुगर युक्त ये ड्रिंक्स सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। ये न सिर्फ डायबिटीज बल्कि ओबेसिटी का भी कारण हैं।

tips to reduce sugar intake in your diet

tips to reduce sugar intake in your diet

Tips to Reduce Sugar: जब भी प्यास बुझाने के लिए हमारा मन पानी के बजाय कुछ और ढूंढता है, तो कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस को चुनते हैं। किसी फंक्शन या मेहमानों के लिए भी हम बाजार से खरीदा जूस पीते हैं। मगर इन सबमें सफेद चीनी भरपूर मात्रा में होती है। सफेद चीनी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है, ये तो आप जानते ही होंगे। इन ड्रिंक्स को पीने से आप डायबिटीज और मोटापे के शिकार हो सकते हैं। क्यों न इन ड्रिंक्स को ही बदल दिया जाए? हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी शुगर रिप्लेसमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मीठे की क्रेविंग को भी मिटाएंगे और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

विज्ञापन

क्यों होते हैं ये ड्रिंक्स अनहेल्दी?

विज्ञापन
  • इन ड्रिंक्स में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। 350 एमएल की एक बोतल में लगभग 9 चम्मच चीनी होती है।
  • ऐसे जूस और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से शरीर मोटापे का शिकार हो सकता है।
  • ये ड्रिंक्स आपके दांतों व मसूडों के लिए नुकसानदायक होती हैं।
  • इनके रोजाना सेवन से शरीर कई गंभीर बीमारियों से गुजर सकता है। डायबिटीज टाइप-2 इनमें सबसे कॉमन है।

कैसे करें अपनी डाइट से शुगर ड्रिंक्स को कम?

नो शुगर ड्रिंक

इसका मतलब है ऐसे जूस और पेय पदार्थों का सेवन करना जो बिना चीनी के बनाए गए हों। जैसे चाय, कॉफी या ग्रीन टी। अगर आपको इन्हें ज्यादा पीने का शौक है, तो बिना चीनी के बनाकर पिएं।

छाछ और सादी लस्सी

भारतीय घरों में इन दोनों की मौजूदगी होती ही है। आप इन्हें भी चीनी भरे जूस की जगह पी सकते हैं। इसे आप बीना चीनी के भी बनाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

नींबू पानी

इससे बेहतर ड्रिंक और क्या होगी? नींबू पानी आसान और बिना चीनी के बनाकर भी आराम से पिया जा सकता है।

tips to reduce sugar intake in your diet

tips to reduce sugar intake in your diet

विज्ञापन

स्मूदी भी है बेस्ट ऑप्शन

आप अपनी रोजाना मीठी ड्रिंक्स की जगह हेल्दी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। ये न सिर्फ आपके डाइट से चीनी की कटौती करेंगे, बल्कि ये ड्रिंक्स आपको कई फायदेमंद गुण भी प्रदान करेंगे। स्मूदी में शहद या मेपल सिरप डालकर मिठास लाई जा सकती है।

विज्ञापन

और क्या करें?

धीरे-धीरे कम करें चीनी

शुगर कम करना आसान नहीं होता है। आप अपने खाने से अचानक चीनी को बाहर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसे धीरे-धीरे कम करें। हफ्ते-हफ्ते के बैच सही रहेंगे। जैसे पहले हफ्ते निर्धारित करें कि कितनी चीनी का सेवन करेंगे। अगले हफ्ते उससे थोड़ा और कम चीनी का इनटेक करें। ये तकनीक बड़ी कारगर है।

घर से गायब करें चीनी

घर में कुछ है, तो मन उसे खाने को टटोलेगा ही। इसलिए बेहतर आइडिया है कि आप इन मीठी चीजों को ही घर में न रखें। खासकर वो चीजें जो बाजार से खरीदी हुई होती हैं।

विज्ञापन

डेली लिमिट सेट करें

आप एक डेली पैरामीटर बना सकते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी का सेवन करेंगे। अपनी शुगर अमाउंट को कम करने से भी चीनी को डाइट से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ