Weekend Plan In Noida: नोएडा सेक्टर 18 के इन कैफेज में मिल जाएगी परफेक्ट वाइब, दोस्तों के साथ करें एक्सप्लोर

Cafes In Noida: अगर आप नोएडा में काम करते हैं और अच्छे खाने की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है. यहां कुछ ऐसे बेहतरीन कैफे और फूड स्पॉट्स की जानकारी दी गई है जो काफी बजट फ्रेंडली हैं.

Best Cafe In Noida Sector 18

Noida सेक्टर 18 के इन कैफेज में मिलता है अच्छा खाना- Image Credit- News24

विज्ञापन

Famous Restaurant in Noida: सर्दियों का मौसम आते ही खाने-पीने की क्रेविंग अपने आप बढ़ जाती है. ऐसे में कुछ गर्म, फ्रेश और कुछ सूपी पीने का मन करता है. खासकर तब जब आप ऑफिस में काम कर रहे हों और लंच ब्रेक में कहीं ऐसी जगह की तलाश में हों जहां पर दोस्तों के साथ बैठकर सुकून से खाना खाया जा सके. ऐसे में नोएडा सेक्टर 18 आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां पर आपको सस्ते या बजट फ्रेंडली कैफेज बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे. अगर आप ऑफिस के बीच कुछ अच्छा खाने की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपकी मदद करेगी.

Noida सेक्टर 18 के बेस्ट कैफेज | Best Cafe In Noida Sector 18  

नाथू स्वीट्स नोएडा (Nathu’s Sweets Noida)

नाथू स्वीट्स बहुत ही फेमस कैफे है. यह नोएडा के सेक्टर 18 के पास स्थित है, जहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आप यहां रिक्शा से बहुत ही आराम से जा सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ मिठाई, बेकरी आइटम्स, फास्ट फूड या स्ट्रीट फूड जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

अंकल्स कैफे (Uncle’s Cafe)

यह कैफे नोएडा का बहुत ही फेमस स्पॉट है, जहां पर लजीज खाने का लुत्फ आराम से उठाया जा सकता है. अगर आपको कॉफी पीने, बर्गर खाने या फास्ट फूड खाने की क्रेविंग हो रही है तो यह जगह बेस्ट रहेगी. यहां के लिए आपको प्रियदर्शिनी पार्क के पास जाना होगा.

अट्टा मार्केट (Atta Market)

अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो अट्टा मार्केट बेस्ट है. आप अपने दोस्तों के साथ यहां की गलियों में अपनी पसंद का खाना तलाश कर सकते हैं. यहां पर आपको वेज और नॉन-वेज खाना बहुत ही आराम से मिल जाएगा. इसके लिए रिक्शा आपको मेट्रो के पास से मिलेगी. बेहतर है कि आप शाम के वक्त यहां पर जाने का प्लान करें.

विज्ञापन

द रीडर्स कैफे (The Reader’s Cafe)

यहां पर आपको खाने के साथ-साथ पढ़ने का मौका भी मिलेगा. क्योंकि यह कैफे किताबों से घिरा हुआ है, जो नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है. इसका नाम ही किताबों की थीम पर रखा गया है. हालांकि, यहां पर कम से कम आपके 1000 रुपये खर्च हो सकते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 1000 रुपये तक का है तो यहां पर बर्गर आराम से खाया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ