नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 Travel Destinations, दिल्ली से 300 Kms से भी कम का है रास्ता

November Travel Destinations: नवंबर लगभग जाने ही वाला है, ऐसे में बचे हुए दिनों में आप भी कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां जानिए दिल्ली से 300 किलोमीटर से कम की ही दूरी पर कौन-कौन से बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशंस हैं.

Travel Destinations

Places To Visit In November: नवंबर के आस-पास इन जगहों पर घूमने का बना लीजिए प्लान. Image Credit - Pexels

Travel: नवंबर खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ये दिन घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं. हवा में ठंडक भी है और सुकून भी. आप अगर सर्दियों वाली किसी कंपकंपाती जगह पर या कहें हिल स्टेशन की सैर पर नहीं जाना चाहते तो यहां जानिए ऐसे कौन से शहर हैं या कहें ट्रेवल डेस्टिनेशंस (November Travel Destinations) हैं जहां आप नवंबर के महीने में जाने का प्लान बना सकते हैं. ये जगहें दिल्ली से 300 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित हैं, यहां पहुंचने का सफर भी रोमांचक है और ये डेस्टिनेशंस भी आपको बेहद खूबसूरत लगेंगी. यहां जानिए कौन सी हैं दिल्ली के पास की बेस्ट 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस (Best Travel Destinations) जो नवंबर में आपको मिस नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस | Best Travel Destinations To Visit In November

भानगढ़ का किला

विज्ञापन

दिल्ली से लगभग 3 से 4 घंटों की दूरी पर स्थित है भानगढ़ का किला. यहां आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. भानगढ़ का किला टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की गिनती में आता है. यह राजस्थान के अलवर डिस्ट्रिक्ट में हैं जिसे 17वीं शताब्दी में बनाया गया था. भानगढ़ में आपको 25 रुपए की टिकट लेकर अंदर जाना होगा.

विज्ञापन

नीमराना

राजस्थान के अलवर में ही दिल्ली-जयपुर हाइवे पर है नीमराना. यह अपने शानदार किलों के लिए मशहूर है. यहां दूर-दूर से पर्यटक रोयल जिंदगी का लुत्फ लेने की तलाश में आते हैं. यहां लग्जरी होटल में रुककर आसपास घूमने निकला जा सकता है और शानदार वीकेंड एंजॉय किया जा सकता है. खासतौर से कपल्स के लिए यह जगह परफेक्ट है.

विज्ञापन

आगरा

आगरा (Agra) में ताजमहल देखने के साथ ही आप आगरा शहर घूमने का मजा भी ले सकते हैं. यहां आप एक से बढ़कर एक खानपान ट्राई कर सकते हैं, बाजार में शॉपिंग का मजा ले सकते हैं और आगरा का पेठा घर ला सकते हैं. दिल्ली से 4 से 5 घंटों के भीतर ही आगरा पहुंचा जा सकता है. कोशिश करें कि आप आगरा में कम से कम एक दिन रहकर जरूर आएं.

विज्ञापन

जयपुर

दिल्ली से ट्रेन पकड़कर जाएंगे तो 5 घंटों में ही पिंक सिटी यानी जयपुर पहुंच जाएंगे. यहां आप शहर घूमने का आनंद ले सकते हैं, हवा महल जा सकते हैं, बापू बाजार में शॉपिंग कर सकते हैं, ऑथेंटिक राजस्थानी फूड ट्राई कर सकते हैं और कल्चरल शोज का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

मथुरा

दिल्ली से चंद घंटों में मथुरा (Mathura) पहुंचा जा सकता है. आप चाहे तो मथुरा और वृंदावन दोनों जगहों की सैर पर जा सकते हैं. वृंदावन मथुरा से 10 किलोमीटर की ही दूरी पर है. मथुरा और वृंदावन में आपको भक्तिमय माहौल तो मिलेगा ही साथ ही यहां के खानपान और आस-पास शॉपिंग का मजा भी लिया जा सकता है. आप वन डे ट्रिप के लिए फैमिली के साथ मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ