घर या ऑफिस में हो गए हैं खटमल? तो अपनाएं खत्म करने के 5 असरदार नुस्खे

Bed Bugs Home Remedies: अक्सर खटमल की समस्या हर किसी के घर में देखी जाती है। ये आपके बिस्तर छिपे रहते हैं और चुपके से काटते रहते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आपको इस समस्या से रिलीफ मिलता है। 

bed bug home remedies

खटमल के घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Bed Bugs Home Remedies: खटमल ऐसा कीड़ा है जो अक्सर आपके बेड और सोफे छिपे रहते हैं। ये हर किसी का सोना तक हराम कर देते हैं और अगर काट लें, तो पूरे शरीर पर खुजली होती है। इसके अलावा लाल चकत्ते भी पड़ते हैं। दरअसल, खटमल जो अंडे देते हैं उनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ती है।

इसलिए इनपर रोक लगाना बहुत जरूरी है। खटमल को भगाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे आप ट्राई कर सकते हैं, जिनसे किसी भी तरह का साइड इफेक्ट्स नहीं होता है।

विज्ञापन

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल और खटमलों वाली जगहों के आसपास लगाएं। नीम की स्मेल से खटमलों को भगाने में मदद मिल सकती है।

लौंग 

लौंग के ताजे पाउडर को खटमलों के आसपास छिड़कें। इसकी गंध से खटमल दूर भाग जाएंगे।

टी-ट्री ऑयल

खटमल तेज स्मेल को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए टी-ट्री ऑयल का यूज करें। इसमें नैचुरल एंटी-माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टीज होती है, जो खटमलों से छुटकारा दिलाती है। आप टी-ट्री ऑयल को बोतल में भरकर पर्दे और बिस्तर वाली जगहों पर इसका स्प्रे कर सकते हैं।

विज्ञापन

घरेलू इंडोर इन्सेक्ट स्प्रे

आप घर में उपलब्ध घरेलू इंडोर इन्सेक्ट स्प्रे का यूज कर सकते हैं। यह खटमलों को दूर भगाने में हेल्प करता है।

सफाई

घर की रेगुलर साफ-सफाई करने से भी खटमल भाग सकते हैं। इसके अलावा बचा हुआ भोजन भी तुरंत साफ करें और सभी खाली जगहों को ध्यान से साफ करें, क्योंकि खटमल वहां छिपे रहते हैं।

विज्ञापन

बेकिंग सोडा

बिस्तर की दिखने वाली दरारों में , रजाई, गद्दे और खासकर लकड़ी के सामान पर बेकिंग सोडा डालने से भी खटमल गायब हो जाते हैं।

हेयर ड्रायर

हेयर ड्रायर लेकर खटमल के होने वाली जगह पर चला दें। इसकी गर्माहट से खटमल मर जाते हैं। अगर इन उपायों को करने के बाद भी खटमल नहीं भाग रहे हैं, तो पेस्ट कंट्रोल कंपनी से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ