---विज्ञापन---

बाजरे की रोटी बनानी है, चकला-बेलन की जरूरत नहीं, यहां जानें बनाने का तरीका

Bajre Ki Roti: बाजरे की रोटी सर्दियों में खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अकसर हम इसे बनाने में छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं जिससे या तो यह कच्ची रह जाती है या फिर सही से नहीं बनती। आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिससे आप बिना चकला […]

Bajre Ki Roti: बाजरे की रोटी सर्दियों में खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अकसर हम इसे बनाने में छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं जिससे या तो यह कच्ची रह जाती है या फिर सही से नहीं बनती। आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिससे आप बिना चकला बेलन इसे बना लेंगे। पहले जानिए इसे बनाने के लिए आपकी रसोई में क्या होना चाहिए।

जो सामग्री चाहिए

  • बाजारा 1 कप
  • पानी करीब-करीब 1 कप
  • नमक 1/4 चम्मच

10 मिनट तक आटा गूंथना है

पहले सादे पानी में नमक डालकर उसे अलग रख दें। फिर एक बड़े बाउल या बर्तन में आटे को लिजिए। आटे में धीरे-धीरे पानी डालें और उसे गूंथे। आपको बता दें कि बाजरे की इस रोटी में आटे को हम जितना गूंथेंगे रोटी उतनी ही मुलायम और स्वाद बनेगी। इसलिए रोटी के आटे को तैयार करते हुए उसे अच्छे से गूंथ लें। पानी की मात्रा बराबर इतनी रखें की आटा अधिक पतला या टाइट दोनों ही न हो। आटे को जितना अधिक गूंथेंगे वह उतना ही अधिक मुलायम होगा। आटा गूंथने में करीब 10 मिनट का समय लगेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Bathua Paratha Recipe: बथुआ के पराठे बनाते हुए न करें यह दो गलती, जानें आसान रेसिपी

चकला बेलन का प्रयोग नहीं

बाजरे की रोटी बनाने के लिए हमें केवल तवा चाहिए। अगर यह तवा मिट्टी का है तो ओर भी अच्छा। इसके अलावा हम घरों में होने वाला सामान्य तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटे की मोटी से लोई लें। बाजारे की रोटी की लोई थोड़ी अधिक मोटी होती है। फिर हथेली पर पानी या तेल लगाकर अपनी दोनों हथेलियों से लोई को रोटी का आकार दें। जिसे ऐसा करने दिक्कत हो वह लोग चकला बेलन का प्रयोग कर सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि अगर आप चकला बेलन का प्रयोग कर रहे हैं तो एक साफ पन्नी का प्रयोग करें। आटे की लोई को पन्नी के बीच में रखकर उसे बेल लें। इससे आपकी रोटी चिपकेगी नहीं। रोटी तैयार हो कर तो उसे तवे पर डाल दें। फिर रोटी को दोनों तरफ से बारी-बारी से अच्छे से सेक लें। रोटी को किसी भी सब्जी या चटनी के साथ खा सकते हैं। अगर रोटी के साथ देशी घी या मक्खन खाया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

---विज्ञापन---

नोट: रोटी केवल धीरे से मध्यम गैस पर दोनों तरफ से अच्छे से सेकनी है 

First published on: Dec 29, 2022 11:55 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola