किन लोगों को करवानी चाहिए कपिंग थेरेपी और किसे रहना चाहिए इससे दूर? जानिए इसके फायदे

Cupping Therapy Side Effects: कपिंग थेरेपी के बारे में आपने अक्सर लोगों के कहते सुना होगा कि इसे कराने के कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर यह किन लोगों के लिए फायदेमंद होता है और किन लोगों को इस थेरेपी से दूरी बनाए रखना चाहिए?

Cupping Therapy

हिजामा थेरेपी करवाना कैसा है?

विज्ञापन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर का दर्द, मांसपेशियों में जकड़न और थकान एक आम समस्या बन चुकी है. लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल, गलत बैठने की आदत, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव भरी जीवनशैली भी इसके बड़े कारण हैं. ऐसे में कई लोग दवाइयों की बजाय प्राकृतिक और वैकल्पिक उपचार की तरफ रुख करते हैं, ताकि नेचुरली इस समस्या से राहत मिल जाए, इन्हीं में से एक है कपिंग थेरेपी. यह थेरेपी आज के वक्त में बहुत मशहूर है और कई लोग इसे कराते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कपिंग थेरेपी किन लोगों को करवानी चाहिए और किन्हें इससे बचना चाहिए? आइए जानते हैं इस थेरेपी के बारे में कुछ अहम बातें.

यह भी पढ़ें: रोटी-पराठे से हटकर बनाएं महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ, हेल्दी भी और स्वाद में भी शानदार

विज्ञापन

कपिंग थेरेपी क्या है और यह कैसे काम करती है? What Is Cupping Therapy

यह एक प्राचीन उपचार पद्धति है, जिसका उपयोग हजारों साल पहले मिस्र और चीन में किया जाता था. इस थेरेपी में त्वचा पर खास कप लगाकर वैक्यूम बनाया जाता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है. मुख्य रूप से यह दो प्रकार की होती है- ड्राई कपिंग और वेट कपिंग. ड्राई कपिंग में सिर्फ सक्शन का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि वेट कपिंग में त्वचा पर बहुत हल्के चीरे लगाकर खून निकालने की प्रक्रिया भी शामिल होती है.

कपिंग थेरेपी किन लोगों के लिए फायदेमंद है Cupping Therapy Benefits

  • लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग, जिन्हें गर्दन और पीठ दर्द रहता है.
  • खिलाड़ियों या जिम करने वाले लोग, जिन्हें मांसपेशियों की थकान होती है.
  • बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन से परेशान लोग.
  • जोड़ों के दर्द या आर्थराइटिस के मरीज.
  • सांस से जुड़ी हल्की समस्याएं जैसे एलर्जी या सर्दी-जुकाम वाले लोग.
  • तनाव और थकान से राहत पाने की चाह रखने वाले लोग.

माना जाता है कि, यह थेरेपी मांसपेशियों को आराम देने, सूजन कम करने और शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

किन लोगों को कपिंग थेरेपी से बचना चाहिए? Cupping Therapy Side Effects

यह थेरेपी भले ही फायदेमंद है, लेकिन सभी के लिए यह सही नहीं होती. कुछ लोगों को इसे करवाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए:

विज्ञापन
  • जिन लोगों को खून बहने से जुड़ी बीमारी (ब्लीडिंग समस्या) है.
  • जो खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं.
  • जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या स्किन पर घाव या संक्रमण है.
  • गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के यह थेरेपी न करवाएं.
  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.

ध्यान रखें, कपिंग थेरेपी करवाने से पहले किसी प्रशिक्षित विशेषज्ञ से ही उपचार करवाएं. सही जानकारी और सावधानी के साथ यह थेरेपी कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ