---विज्ञापन---

रोटी-पराठे से हटकर बनाएं महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ, हेल्दी भी और स्वाद में भी शानदार

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्त में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, जो स्वाद में शानदार हो भी हो? आइए आपको बताते हैं महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ रेसिपी के बारे में, जिसे बनाना आसान है और अगर ये आपकी थाली में आ जाए, तो आप यकीनन रोज इसे खाना पसंद करेंगे.

---विज्ञापन---

Breakfast Healthy Recipe: अक्सर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता जैसे रोटी, पराठा या ब्रेड खाने से लोग जल्दी बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद खाना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश थालीपीठ एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह मल्टीग्रेन से बना खास प्रकार का फ्लैटब्रेड है, जिसमें कई तरह के पौष्टिक आटे मिलाए जाते हैं. इसमें ज्वार, बाजरा, गेहूं, चावल और बेसन जैसे अनाज इसमें शामिल होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा देते हैं. यही वजह है कि यह डिश न केवल स्वाद में शानदार होती है, बल्कि हेल्दी भी मानी जाती है. महाराष्ट्र में लोग इसे सुबह के नाश्ते, हल्के लंच या कभी-कभी डिनर में भी पसंद से खाते हैं. इसकी खास बात यह है कि यह बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. अगर आप भी इस डिश को अपने घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं, जोकि बहुत आसान है.

यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं मार्केट जैसी क्रिस्पी साबूदाना टिक्की? न चिपकेगी, न ज्यादा तेल पिएगी, जानिए

---विज्ञापन---

थालीपीठ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप ज्वार का आटा
  • 1/4 कप गेहूं का आटा
  • 1/4 कप चावल का आटा
  • 1/4 कप बाजरा का आटा
  • 1/4 कप बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 छोटे चम्मच तिल
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • और तेल

घर पर आसानी से ऐसे बनाएं कुरकुरा थालीपीठ

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार, गेहूं, चावल, बाजरा और बेसन का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, तिल और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इस मिश्रण से नरम आटा गूंथ लें.
  • अब एक बटर पेपर या प्लास्टिक शीट पर हल्का तेल लगाकर चिकना करें और आटे की एक लोई रखकर हाथों से दबाते हुए पतला गोल आकार दें.
  • थालीपीठ के ऊपर छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि यह अच्छी तरह पक सके.
  • अब तवा या नॉनस्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं.
  • फिर आराम से थालीपीठ को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका हेल्दी महाराष्ट्र का थालीपीठ, जिसे आप मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, चेहरे पर लगाती हैं रसोई की यह चीज

First published on: Mar 17, 2026 07:21 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola