घर में दीमक लगने के क्या संकेत हैं? यहां जानिए दीमक खत्म करने के आसान टिप्स

Lakdi Se Deemak Hatane: दीमक से बचने के लिए जरूरी है कि आप घर की सफाई करें और नमी से बचें. दीमक गीली जगह पर ही आती है. इसलिए समय पर संकेत पहचान कर दीमक आने से रोक लेना चाहिए. 

Untitled design - 2026-03-17T093018.708

दीमक से छुटकारा पाने के नुस्खे. Image Credit- Freepik

Deemak Kaise Hataye: घर में दीमक सिर्फ लकड़ी पर ही लगती है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि दीमक दीवारों पर भी लग जाती है. शुरुआत में यह समस्या छोटी लगती है, लेकिन अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो दीमक बढ़कर गंभीर रूप ले सकती है. साथ ही, घर के फर्नीचर, दरवाजों, लकड़ी के सामान और यहां तक कि घर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर नमी वाले स्थानों में दीमक जल्दी पनपती है. इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते इसके संकेत पहचान लें और सही उपाय अपनाकर इसे खत्म करें. ऐसे में जरूरी है कि आप दीमक की पहचान कर रोकने की कोशिश करें और हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में दीमक लगने के संकेत 

  • लकड़ी का खोखला हो जाना
  • मिट्टी की पतली लाइनें बनना 
  • पंख वाले छोटे कीड़े देखना 
  • पेंट या प्लास्टर का उखड़ना 
  • फर्श या लकड़ी का कमजोर होना 

दीमक लगने के कारण 

  • नमी होने की वजह 
  • सफाई ना होना 
  • चीजों का खराब हो जाना 
  • घर में सीलन आना 
  • लकड़ी का सामान होना 

दीमक खत्म करने के आसान घरेलू टिप्स

  • नीम का तेल दीमक के लिए बहुत असरदार माना जाता है. आप किस जगह पर दीमक दिखाई दे वहां नीम का तेल लगाएं. नियमित इस्तेमाल से दीमक खत्म होने लगती है. 
  • नमक को पानी में घोलना भी बहुत फायदेमंद होता है. इसे स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगह पर छिड़क दें. यह उपाय छोटे स्तर की दीमक की समस्या में मददगार हो सकता है. 
  • बोरिक एसिड दीमक खत्म करने के लिए काफी असरदार माना जाता है. इसे दीमक वाली जगह पर छिड़कने से दीमक धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. 
  • दीमक नमी में ज्यादा पनपती है. इसलिए लकड़ी के फर्नीचर और गद्दों को समय-समय पर धूप में रखें. इससे दीमक के पनपने की संभावना कम हो जाती है.
  • घर में पानी का रिसाव या ज्यादा नमी दीमक को बढ़ावा देती है. इसलिए पाइपलाइन लीक या गीली दीवारों को तुरंत ठीक करवाएं.

इसे भी पढ़ें रोटी-पराठे से हटकर बनाएं महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ, हेल्दी भी और स्वाद में भी शानदार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ