Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बच्चे के दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? यहां जानिए दांतों की कैविटी कैसे दूर होगी

Tooth Cavity In Children: बच्चों के दांतो में सड़न होने लगे या दांत दर्द रहने लगे तो रसोई की ही कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं. यहां जानिए दांतों की सड़न दूर करने में कौन से घरेलू नुस्खे असरदार होते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 11, 2026 19:27
Bache Ke Dant Me Kida
छोटे बच्चों के दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें?

Dant Me Kida Lagna: दांत में कीड़ा लगने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि दांत में सचमुच कीड़ा लग गया है, बल्कि दांत में कीड़ा लगने का मतलब है कि दांत सड़ गया है. कैविटी (Tooth Cavity) को साधारण भाषा में कीड़ा लगना कहते हैं. इसमें दांत सड़कर गलने लगते हैं और दांत पर काला निशान सा बनने लगता है जिसे कैविटी कहते हैं. बच्चे अक्सर ही टॉफी या लोलीपॉप जैसी मीठी चीजें खूब खाते हैं जिससे दांत सड़ना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके बच्चे का दांत भी सड़ने लगा है तो यहां जानिए किस तरह इस सड़न से छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही कुछ चीजें आपके बेहद काम आएंगी.

दांतों में सड़न के घरेलू उपाय | Tooth Cavity Home Remedies

नमक का पानी

---विज्ञापन---

बच्चे के दांत में सड़न हो जाए तो उसे नमक के पानी से कुल्ला करने के लिए दें. नमक का पानी सड़न को कम करने और दांत की अच्छे से सफाई करने में मदद करता है.

लौंग का तेल

---विज्ञापन---

सड़न दूर करने के लिए बच्चे के दांतों पर लौंग का तेल (Clove Oil) लगाया जा सकता है. लौंग का तेल दांत पर सीधा लगाने के बजाय रूई में डालकर लगाएं. इसे कुछ देर सड़न वाले दांत पर रखकर हटा दें. सड़न कम होने में असर दिखेगा.

नीम का पानी

बच्चे के दांत में सड़न हो तो उसे नीम के पानी से कुल्ला करने के लिए दें. नीम के पत्तों को पानी में उबालें और बच्चे को इस पानी से कुल्ला करवाएं. नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण सड़न को कम करने का काम करते हैं.

एलोवेरा

दांतों की सड़न से छुटकारा पाने के लिए दांत पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा मुंह से बैक्टीरिया हटाने का काम करता है और यह इंफ्लेमेशन को भी कम करता है. कैविटी को खत्म करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

लहसुन

नेचुरल एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर लहसुन (Garlic) को कूटकर दांतों पर मला जाए तो इससे दांतों की सड़न ठीक होने में मदद मिलती है. लहसुन बैक्टीरिया को दूर करता है और दांत के दर्द से भी राहत दिलाता है.

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी दांतों की दिक्कतों को दूर करने में असरदार होती है. हल्दी दांतों के दर्द को कम करती है और दांतों की सड़न पर भी असरदार है. हल्दी को कुछ देर दांत पर मलने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – गर्मियों में बच्चे को अंडा खिलाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 11, 2026 07:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.