Best Milk for Baby Health: बच्चों को लेकर अक्सर एक कंफ्यूजन रहती है कि उनके लिए कौन सा दूध ज्यादा अच्छा है, भैंस का या गाय का? दोनों ही दूध अपने-अपने लिहाज से फायदेमंद होते हैं और इनमें कई तरह के गुण होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. लेकिन जब बात बच्चों की हो तो सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनमें और हममें बहुत कुछ अलग होता है. अगर आप भी अपने बच्चों को हेल्दी रखना चाहते हैं और सही दूध का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में दोनों दूध के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको मालूम चल पाएगा कि आपके बच्चे के लिए बेस्ट कौन सा रहने वाला है? आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi Beauty Tips: इस बार होली के रंग नहीं बिगाड़ेंगे आपकी खूबसूरती, बस अपनाएं ये 5 आसान ब्यूटी टिप्स
बच्चों के लिए कौन सा दूध ज्यादा फायदेमंद
बच्चों के लिए दूध का सही चुनाव बहुत जरूरी है. क्योंकि वह पिलाने से तो पी लेंगे, लेकिन पीने के बाद उन्हें क्या दिक्कत हो रही है, वह बता नहीं पाएंगे, जिससे उन्हें तकलीफ हो सकती है और बच्चे दिन-रात रोने लगते हैं. अच्छी सेहत के लिए सही दूध का चयन बहुत जरूरी है, इसलिए यह सवाल बार-बार आता है कि बच्चों को गाय का दूध पिलाया जाए या भैंस का दूध?
गाय का दूध अच्छा है या भैंस का?
दोनों में से किसका दूध ज्यादा बेहतर है इसको लेकर कोई ठोस प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन हां दोनों के पोषण में अंतर जरूर होता है, जिसके बारे में जानकारी होना हर माता-पिता के लिए जरूरी है. बता दें कि भैंस के दूध में फैट की मात्रा गाय के दूध की तुलना में ज्यादा पाई जाती है. भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण बच्चों को पचाने में मुश्किल जरूर हो सकती है.
पौष्टिक तत्वों के हिसाब से कौन बेहतर?
दोनों दूध के पौष्टिक तत्वों की बात करें तो, भैंस के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B12 की मात्रा अधिक होती है. ये पोषक तत्व नर्व सिस्टम, दिमाग की कार्यप्रणाली, रेड ब्लड सेल बनने और डीएनए सिंथेसिस जैसे कई कामों में अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं गाय का दूध हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, इसमें कैल्शियम, विटामिन D और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों, नर्व सिस्टम और पूरे शरीर के विकास के लिए जरूरी हैं. छोटे बच्चों के लिए आमतौर पर गाय का दूध ज्यादा उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह पाचन पर कम बोझ डालता है. लेकिन यह कहना कि गाय के दूध या भैंस के दूध पीने से बच्चा ज्यादा तेज बनता है, इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है.
हालांकि, अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है, तो उसे मां का ही दूध पिलाना सबसे अच्छा होता है, इससे बच्चे के विकास में बहुत मदद मिलती है.विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ (WHO and UNICEF on Baby Feeding) की गाइडलाइंस के अनुसार जन्म के पहले एक घंटे के अंदर से लेकर 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. शुरुआती छह महीनों में बच्चों को मां के दूध की बहुत जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: पुरुषों को मिलते हैं कद्दू के बीज खाने पर ये 5 बड़े फायदे, जानेंगे तो आज से ही खाना कर देंगे शुरू
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines