---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Amrit Udyan: आज से खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान! फ्री में उठा सकेंगे लुफ्त, जानें टाइमिंग और बुकिंग का पूरा तरीका

अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जो 5 मार्च तक खुला रहेगा. इस दौरान आप यहां फूलों की 100 से ज्यादा किस्में देख सकते हैं और यहां की एंट्री भी बिल्कुल फ्री है. आइए जानते हैं टिकट बुकिंग से लेकर एंट्री से जुड़ी सभी जानकारी.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 3, 2026 10:58
Amrit Udyan Delhi
फ्री में कैसे करें

Amrit Udyan Open For Public: अगर आप अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको फूलों की इतनी ज्यादा वेराइटी देखने को मिलेंगी, जो आपने अपने जीवन में कभी नहीं देखी होंगी. यहां का माहौल काफी शांत और खूबसूरत लगता है, जो इसे परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट बनाता है. आपको जानकर खुशी होगी कि आप यहां के लिए फ्री में टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं टाइमिंग से लेकर बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी.

यह भी पढ़ें: घंटों बैठकर काम करना बन रहा है साइलेंट किलर, जानिए सेहत पर पड़ने वाले गंभीर असर

---विज्ञापन---

एंट्री पर नहीं मिलेगी टिकट

अमृत उद्यान (पहले मुगल गार्डन) में एंट्री करने के लिए सबसे जरूरी है टिकट को होना, जो आप सिर्फ ऑनलाइन ही फ्री में बुक कर सकते हैं. अगर सोच रहे हैं कि आप वहीं से टिकट खरीद लेंगे, तो ऐसा नहीं है, वहां ऐसा कोई इंतजाम नहीं है. क्योंकि अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद है, इसलिए देश-विदेश से लोग इसे देखने आते हैं और यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती है.

---विज्ञापन---

कैसे करें टिकट बुक

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है लेकिन ऑनलाइन टिकट बुक करना जरूरी है. इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर मुफ्त टिकट बुक कर सकते हैं. साथ ही ये भी सलाह दी जाती है कि आप अपने समय स्लॉट पहले से ही सुनिश्चित कर लें और टिकट पर दिए गए समय पर ही वहां एंट्री लें.

कितने बजे से शुरू होगी एंट्री?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृत उद्यान सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि लास्ट एंट्री शाम 5 बजे तक ही हो सकती है. यहां प्रवेश सिर्फ राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से ही होगी और होली के दिन अमृत उद्यान की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा यह भी जान लीजिए कि अमृत उद्यान आज से लेकर 5 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा यानी लगभग दो महीना.

फूलों की 150 से ज्यादा किस्में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अमृत उद्यान को बहुत खास बनाया गया है. यहां आपको 145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब, 85 अलग-अलग प्रकार फूल के पौधे, रंग-बिरंगे ट्यूलिप, झरनों जैसी बहती पानी की धाराएं, बबलिंग ब्रुक (छोटी झरनों वाली नहरें) और शांत वातावरण वाला बरगद का बगीचा देखने को मिलेगा. आपको पहली नजर में ऐसा अनुभव होगा कि आप जन्नत के बाग में आ गए हैं. आपको यह जगह बहुत पसंद आएगी और एक यादगार पल साबित होगा.

क्या-क्या अपने साथ रख सकते हैं.

ये सवाल सबसे ज्यादा दिमाग में आता है कि हम अपने साथ क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? बता दें कि विजिटर्स अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतल और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं. साथ ही, वहां पीने का पानी, टॉयलेट और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया गया है.

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं दही-सूजी का हेल्दी और टेस्टी चीला, ब्रेकफास्ट ऐसा की दिनभर मिलती रहेगी एनर्जी

First published on: Feb 03, 2026 10:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.