मिनटों में बनाएं दही-सूजी का हेल्दी और टेस्टी चीला, ब्रेकफास्ट ऐसा की दिनभर मिलती रहेगी एनर्जी

क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, और समझ नहीं आ रहा है कि क्या खाया जाए? आइए आपको सिखाते हैं, दही-सूजी चीला बनाना, जो झटपट बन जाती है और सेहत को भी फायदा पहुंचाती है.

Dahi Suji Chilla Recipe

नाश्ते के लिए बेस्ट है दही-सूजी चीला, जानिए बनाने के तरीका.

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का समय सबसे ज्यादा कीमती होता है. इस वक्त किया गया सही नाश्ता पूरा दिन एनर्जी से भर देता है. लेकिन जल्दबाजी में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, जिसका असर सेहत और एनर्जी पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बने, स्वाद में बढ़िया हो और पेट पर हल्का लगे, तो दही-सूजी का चीला एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

सूजी आसानी से पचती है और दही पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे दिन की शुरुआत हल्के और ताजा एहसास के साथ होती है. यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और ऑफिस या स्कूल के लिए भी बढ़िया ब्रेकफास्ट साबित होता है. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये शानदार चीला?

विज्ञापन

चीले बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

  • 1 कप सूजी.
  • आधा कप ताजा दही.
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया.
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • आधा चम्मच जीरा और जरूरत के हिसाब से पानी.
  • साथ ही चीले को अच्छे से सेकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

दही-सूजी का चीला बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

इस हेल्दी और एनर्जी से भरपूर चीले को बनान काफी आसान है, इसके लिए आपको कुछ छोटी बातों को समझना पड़ेगा, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में चीला बना सकते हैं. इसके लिए:

  • एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार करें.
  • अब उस बैटर में स्वाद अनुसार नमक, जीरा, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
  • बैटर को 10-15 मिनट ढककर रखें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • अब नॉन-स्टिक तवा गरम करके उसपर हल्का तेल लगाएं और एक करछी बैटर फैलाएं.
  • बैटर फैलाने के बाद उसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. इस तरह आपका दही-सूजी चीला तैयार हो जाएगा.
  • इस शानदार चीले को आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं और दिन की शुरुआत स्वाद और सेहत के साथ मजे से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शब-ए-बारात 2026 भारत में कब है, 3 या 4 फरवरी? जानिए 15वीं शाबान की मगफिरत वाली रात का महत्व

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ