क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं एक बोतल पानी? नुकसान जान ऐसा सोचने से भी डरेंगे!

Pani Kaise Peena Cahiye: अक्सर लोगों को आपने देखा होगा जो पानी पीने के नाम पर एक बोतल पानी एक बारी में पी जाते हैं और उसे वह ट्रिक या बड़ी बहादुरी का काम समझते हैं, लेकिन शायद उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि उनकी ये आदत उनकी किडनी पर कितना खतरनाक असर डाल सकती है? आइए इस स्टोरी में जानते हैं इस तरह की हरकत करने से क्या असर होता है?

Drinking Water In A Single Breath

क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं पानी की बोतल? (Image: AI)

Drinking Water In A Single Breath Cause: आपने कई बच्चों व युवाओं को ऐसा करते हुए देखा होगा कि जब वह बाहर से आते हैं या कुछ काम कर रहे होते हैं और थक जाते हैं, तो पानी की एक बोतल एक झटके में खत्म कर देते हैं और हंसते हुए कहते हैं कि कोई कर सकता है ऐसा? लेकिन शायद वह यह बात नहीं जानते हैं यह एडवेंचर उन्हें बड़ी मुश्किलों के बीच घेर सकता है और जिससे उनकी लाइफ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. इस स्टोरी में हम इसी आदत के बारे में जानेंगे और इसके नुकसान कितने खतरनाक होते हैं उसके बारे में हम आपको बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आम आदतों से भी बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है. शरीर के अंगों को वक्त पर पानी न मिलने से अंगों को काम करने में दिक्कत होती है, जिसका नतीजा तरह-तरह की बीमारियां का खतरा होता है. इसके अलावा, पेशाब को लंबे समय तक रोकने की आदत भी आज के वक्त में आम हो गई है, लेकिन समझने की बात है कि जो लोग पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखते हैं, उनकी ये आदत उन्हें इंफेक्शन का शिकार बना सकती है, जिसका सीधा असर किडनी (गुर्दों) पर पड़ेगा. पानी की ज्यादा कमी और पेशाब को लंबे समय तक रोकना किडनी फेलियर (Kidney Failure) तक की वजह बन सकती है.

विज्ञापन

एक सांस में पानी गटना कैसा है?

गर्मियों के मौसम में लोग धूप में बाहर निकलने व काम करने के कारण काफी थक जाते हैं, जिस पानी की तलब बहुत बढ़ जाती है. यह तलब कई लोगों में इतनी ज्यादा हो जाती है कि वह दुकान या घर पहुंचते ही एक बारी में पानी की बोतल गटक जाते हैं और स्टाइल मारते हैं कि वह बहुत बहादुर है. सामान्य जानकारी के अनुसार, इस तरह की आदतें किडनी के लिए बहुत खतरनाक होती हैं. इसको आप ऐसे समझ सकते हैं कि थके हुए आदमी पर अचानक भारी बोझ डाल दिया जाए तो वह ढह जाता है, वैसे ही प्यासी किडनी पर अचानक पानी का भारी लोड पड़ने से उसके ‘नेफ्रॉन्स’ डैमेज होने लगते हैं, जो तरह-तरह की गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है.

विज्ञापन

पानी पीने का सही तरीका क्या है?

सामान्य जानकारी के अनुसार, पानी कैसे पीना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते, जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पानी पीने का सही तरीका यह है कि हमेशा बैठकर, घूंट-घूंट करके और आराम से पिया जाए. एक बार में बहुत सारा पानी पीने के बजाय, इसे थोड़ी-थोड़ी देर में पिएं, ताकि शरीर पानी का सही से इस्तेमाल कर सकें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ