Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं चटपटे दही आलू, सिर्फ 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

Dahi Aloo Recipe: अगर आपका फास्ट में भी कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो दही आली की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. यह स्वादिष्ट बहुत ही होता है और इसे बनाना भी आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

Dahi Aloo Making Tips

दही आलू की आसान रेसिपी. Image Credit- Freepik

Dahi Aloo Making Tips: Vrat Wale Aloo Recipe: नवरात्रि चल रही हैं और इस दौरान उपवास रखा जाता है. पूरे 9 दिन लोग उपवास रखते हैं और सात्विक आहार अपनी थाली में शामिल करते हैं. इसलिए हर रोज कुछ नया बनाया जाता है और उपवास की थाली में सर्व किया जाता है. हालांकि, कुट्टू की पूरी साबूदाना खिचड़ी, आलू या अप्पे लोग डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन हर रोज यह खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है. ऐसे में हर महिला सोचती है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो जल्दी बन भी जाए और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. व्रत में खाने के  आलू एक बेहतर ऑप्शन है. यह हल्का, टेस्टी और व्रत के नियमों के अनुसार बनाया जाने वाला व्यंजन है, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दही आलू की आसान रेसिपी 

सामग्री 

  • उबले हुए आलू- 3
  • दही- 2 1 कप (फेंटा हुआ)
  • घी- 2 चम्मच
  • जीरा-  1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ते- ऊपर से डालने के लिए

विधि

  • सबसे पहले उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह से धो लें और टुकड़ों में काट लें. 
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. ज्यादा मात्रा में घी का इस्तेमाल ना करें. 
  • जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.  
  • अब कटे हुए आलू डालें और 2-3 मिनट तक हल्का फ्राई करें. 
  • इसके बाद फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालें. 
  • धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं, जब तक दही अच्छी तरह आलू में मिल ना जाए.
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.  एक कटोरे में निकालें और गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- पनीर उत्तपम से करें हेल्दी सुबह की शुरुआत, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ