Aloo Kofta Recipe: लंच में बनाएं स्वाद से भरे आलू के कोफ्ते, जानें बनाने की आसान विधि

Aloo Kofta Recipe

Aloo Kofta Recipe

विज्ञापन

Aloo Kofta Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जा सकती है और तीखी और मसालेदार सब्जी के तो कहने ही क्या।

आज हम आपको आलू की एक टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद तो लजीज है ही। साथ ही ये बनाने में भी बेहद आसान है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं आलू कोफ्ता की टेस्टी और आसान सी सब्जी।

विज्ञापन

आलू कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी चीजें

कोफ्ते के लिए ये सामग्री जरूरी

आलू आधा किलो, अरारोट 4 टेबलस्पून, काजू बारीक कटे 10-12, हरा धनिया कटा 2 टेबलस्पून, तेल, नमक स्वादानुसार

ग्रेवी बनाने के लिए ये सामग्री जरूरी

विज्ञापन

टमाटर 5, प्याज 5, क्रीम 1 कप, लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून, धनिया पाउडर 1 टी स्पून, हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून, हरी मिर्च कटी 2, धनिया कटा 1 टेबलस्पून, अदरक 1 इंच टुकड़ा, तेल 3-4 टेबलस्पून, जीरा 1 टी स्पून, गरम मसाला 1/2 टी स्पून, नमक स्वादनुसार

इस तरह से बनाएं

आलू कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू लें और इन्हें अच्छे ले धो लें। इसके बाद आप इन्हें उबलने के लिए रख दें। फिर इन्हें छील लें और कद्दूकस कर लें। इसके बाद आलू को अच्छे से मैश कर लें।

विज्ञापन

बॉल्स बनाएं

इसके बाद इसमें अरारोट, कटा हरा धनिया और नमक डालकर इस अच्छ से मिला लें। फिर हथेली पर आलू का मिश्रण रखकर उसमें काजू के टुकड़े डालकर उसकी बॉल्स बनाएं।

विज्ञापन

फ्राई करें

इसके बाद आलू के सारे मिश्रण से इसी तरह काजू रखकर बॉल्स बनाएं और इन सभी बॉल्स को एक प्लेट में अलग रखते रहे।

विज्ञापन

इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे गरम कर लें। इसके बाद इन बॉल्स को इस तेल में फ्राई करें और इन्हें अलग निकाल कर रख लें।

ग्रेवी बनाएं

विज्ञापन

अब आपको इसकी ग्रेवी बनानी है इसके लिए आप सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद क्रीम लें और इसे अच्छे से फेंट लें।

फिर इसमें थोड़ा सा तेल डालें और जब ये गरम हो जाए तो इसमें जीरा डाल लें और फिर इसमें प्याज डालें।

विज्ञापन

पेस्ट बनाएं

जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डालें और इसे 5-7 मिनट तक पका लें। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालें और इसे अच्छे से भून लें।

विज्ञापन

इसके बाद आप गैस को बंद कर दें। जब ये मसाला ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।

क्रीम मिलाएं

विज्ञापन

इसके बाद एक कड़ाही में तेल डाल लें और फिर उसमें ये मसाला डालकर उसमें क्रीम को मिला लें। इसके बाद इसे तब तक भूनें जब तक ये तेल ना छोड़े।

गार्निश करें

विज्ञापन

जब ग्रेवी तेल छोड़ देगी तो इसमें आप जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसे उबाल आने तक पका लें। इसके बाद इसमें कोफ्तों को डालें और इसके बाद जब ये पक जाएं, तो इसमें हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें और इसे सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ