बालों से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद है ये ऑयल, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

अगर आप भी अपने बालों से लेकर त्वचा के लिए एक ही आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये तेल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते इस तेल के कई अन्य फायदों के बारे में साथ ही इसके इस्तेमाल करने का तरीका.

Untitled design (90)
विज्ञापन

Hair Care Tips: आजकल बहुत से लोगों को बालों और त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं. अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव कि कंपनी पतंजलि का कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल आपके लिए बेहद ही लाभकारी हो सकता हैं. यह तेल आपके बालों कि देखभाल तो करेगा ही साथ ही आपकी स्किन का भी ख्याल रखेगा. इस तेल को बनाने में किसी भी तरह कि कोई भी मिलावट नहीं कि गई है.

बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम की वजह से बाल रूखे ओर बेजान हो जाते हैं साथ ही त्वचा भी ड्राइ और डल दिखने लगती है. जिसकी वजह से बालों कि नेचुरल सुंदरता पूरी तरह से खो जाती है और स्किन का निखार भी कम हो जाता है. आपकी इन दोनों समस्याओं को दूर करने के पतंजलि का कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल विटामिन ई के गुणों के साथ आपकी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा. आइए जानते हैं कि इस तेल में कौन-कौन से गुण पाएं जाते है.

विज्ञापन

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि का कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल मुख्य रूप से अरंडी के बीज (रिसिनस कम्यूनिस) से कोल्ड-प्रेस विधि द्वारा निकाला गया शुद्ध तेल है. इसमें प्राकृतिक रूप से कई प्रकार के फैटी एसिड, रिसिनोलेइक अम्ल, ओलिक अम्ल, लिनोलिक अम्ल, स्टीयरिक अम्ल और पामिटिक अम्ल, विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो बालों और त्वचा को गहराई से पोषण देकर उनको कोमल और मुलायम बनाते है.

पतंजलि कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल के फायदे

यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है.
इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ और स्कैल्प ड्रायनेस को कम किया जा सकता है.
यह तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करके उसे मुलायम बनाता है.
इसमें मौजूद Vitamin E त्वचा को पोषण देता है और स्किन को हेल्दी बनाता है.
इसके रोजाना प्रयोग से ड्राई और फटे होंठों को ठीक करने में मदद मिलती है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

बालों के लिए

विज्ञापन

पतंजलि कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर तेल का बालों के लिए इस्तेमाल करने के लिए रात को साने से पहले आपको अपने बालों के अनुसार थोड़ा सा तेल लें फिर उसको हल्का सा गुनगुना कर लें. उसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से हल्के-हल्के अपने बालों में लगाएं. रात भर इस तेल को लगा रहने दें और सुबह इसको आयुर्वेदिक शैम्पू से धो लें. आप इस तेल को हफ्ते में 3 से 4 बार प्रयोग कर सकते हैं.

त्वचा के लिए

विज्ञापन

पतंजलि कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर को स्किन के लिए इस्तेमाल करना आसान है. रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह धो लें, फिर हाथ में 1–2 बूंद कैस्टर ऑयल लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और सुबह चेहरा धो लें. अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हों तो थोड़ा सा तेल केवल उस जगह पर लगाकर रात भर छोड़ सकते हैं. सूखी त्वचा के लिए नहाने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर हल्की मसाज करने से त्वचा नरम रहती है. आप इस तेल का प्रयोग फटे होंठों पर भी कर सकते हैं इससे होंठ मुलायम हो जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ