Zodiac Signs: बुधवार 12 फरवरी, 2025 को सूर्य और गुरु की एक विशेष खगोलीय स्थिति बन रही है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य ग्रह देवगुरु बृहस्पति से मात्र 108 डिग्री की दूरी पर स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस सूर्य और गुरु की स्थिति को त्रि-दशांक योग कहते हैं। त्रि-दशांक योग को अंग्रेजी ‘ट्रिडेसाइल कॉम्बिनेशन’ (Tredecile Combination) कहते हैं। सूर्य और गुरु से बना यह एक बेहद दुर्लभ योग है। सूर्य-गुरु के 108 डिग्री पर होने से बने इस योग को नेतृत्व और नीति का योग कहा जाता है।
सूर्य-गुरु त्रि-दशांक योग का ज्योतिष महत्व
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति 12 फरवरी को रात में यह तारीख आरंभ होने के 2 घंटा 2 मिनट बाद यानी 02:02 AM बजे से ट्रिडेसाइल कॉम्बिनेशन यानी त्रि-दशांक योग का निर्माण करेंगे। बता दें कि ग्रहों, राशियों और नक्षत्रों की संपूर्ण व्यवस्था को वैदिक ज्योतिष में ‘भचक्र’ कहा गया है, जो कुल 360 डिग्री का होता है। इसका दशांश यानी 36 डिग्री को डेसाइल या दशांक कहते हैं। तीन दशांक के योग से 108 डिग्री होता है, इसलिए इसे त्रि-दशांक योग कहते हैं।
ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी
ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह 108 की पवित्र संख्या से जुड़ा है, जो वेदों, मंत्रों और तंत्र विद्या में विशेष स्थान रखती है। सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राजकीय प्रभाव के कारक और प्रतीक हैं, वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति ज्ञान, धन, भाग्य, विवाह, संतान, धर्म और आध्यात्मिकता के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच 108 डिग्री का संबंध होने पर जातक को ज्ञान, प्रतिष्ठा, आत्मिक शक्ति और नेतृत्व क्षमता का विशेष लाभ मिलता है।
सूर्य-गुरु त्रि-दशांक योग का राशियों पर असर
सूर्य और गुरु के बीच 108 डिग्री के सह-संबंध यानी त्रि-दशांक योग का विशेष ज्योतिषीय महत्व है। 12 फरवरी 2025 से बनने वाला इस द्विग्रही संयोग 5 राशियों के लिए सफलता, शोहरत, और धन की प्राप्ति के नए द्वार खोलेगा। यह योग विशेष रूप से मेष, वृषभ, सिंह, धनु, और मकर के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों के जीवन क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
मेष राशि
नौकरी में प्रमोशन और उच्च पद पाने के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में नई डील और साझेदारी से बड़ा मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। निवेश करने का यह उत्तम समय रहेगा, अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, जो विवाह तक पहुंच सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। योग और ध्यान करने से ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों को सकारात्मक समाचार मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी पुरानी योजना में किया गया निवेश लाभकारी साबित होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर अच्छी बचत कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों से बचाव करें। फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष पहचान और प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुरानी योजनाओं से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। शेयर बाजार और रियल एस्टेट में निवेश के लिए सही समय है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में समझदारी और नजदीकी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन हार्ट और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन लाभदायक रहेगा।
धनु राशि
धनु राशियों के जातकों के लिए यह करियर में नई ऊंचाइयां छूने का समय है। व्यापारियों को बड़े अनुबंध और निवेश के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और नेतृत्व का अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और बचत के नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेने की जरूरत होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान रखने से लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और उच्च पद मिलने के योग हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने और संपत्ति खरीदने के लिए सही समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समय है। सेहत बेहतर रहेगी, लेकिन कार्यभार के कारण तनाव हो सकता है। योजना बनाकर काम करें, लाभ होगा। अच्छी डाइट और योग अपनाना फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines