Gold Price Today: करवा चौथ से पहले सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। करवा चौथ से एक दिन पहले आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज लगातार चौथा दिन है जब सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।
आज सोना 5 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 428 रुपये की कमी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 51000 रुपये और चांदी 58000 रुपये के नीचे बिकने लगी है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 22000 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (12 October) को सोना (Gold Price Update) 5 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50731 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 384 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51736 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1335 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57186 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 178 रुपये सस्ता होकर 57614 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 182 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,914 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 659 रुपये की नरमी के साथ 57,876 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5400 और चांदी 22700 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5465 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22794 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50731 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50528 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46470 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38048 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29678 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 6.01 डॉलर की तेजी के साथ 1,670.33 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 19.22 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 58500
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 58500
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 58500
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 63000
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 63000
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 63000
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 63000
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 58500
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 58500
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 58500
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 58500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 63000
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 58500
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 58500
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 58500
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 58500
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 secs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
33 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines