नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही लगातार 3 शतक ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। जमां का हाल ही एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने पीसीबी पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह मिचेल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन शाहीन अफरीदी के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल है। फखर ने कहा- “मिचेल स्टार्क या ट्रेंट बोल्ट की तुलना में शाहीन के खिलाफ बल्लेबाजी करना कठिन है।”
पावर-हिटिंग और फिटनेस में सुधार करने के लिए की कड़ी मेहनत
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने ये भी कहा कि रिजवान और बाबर आजम ने खेल के उच्च मानक स्थापित किए हैं। फखर ने आगे कहा कि 2016 से उनकी तकनीक बदल गई है। वह अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें सफलता मिली है। 33 साल के खिलाड़ी ने यह भी कहा कि जब भी वह पाकिस्तान के लिए रन बनाते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पावर-हिटिंग और फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत की भी बात कही।
बाबर 10 में से 5 मैचों में बड़ा स्कोर करेंगे
फखर का मानना है कि क्रिकेट ऐसा खेल है जहां आप भविष्यवाणियां नहीं कर सकते, लेकिन वह कह सकते हैं कि बाबर 10 में से 5 मैचों में बड़ा स्कोर करेंगे। फखर से इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा- हम आमतौर पर क्षमता से अधिक विश्व कप को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन जब यह आएगा तो वे उसी के अनुसार तैयारी करेंगे।
संबंधित खबरें
New Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
52 mins agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
53 mins agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
2 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
4 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
5 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
5 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
6 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
6 hrs agoRBI FD New rules: आज से बदल गए बैंकों में FD के नियम, आपकी जेब और पुरानी एफडी पर क्या पड़ेगा असर? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines