IND W vs ENG W: 30 सितंबर से महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है. मेगा इवेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले सभी टीमें वार्मअप मुकाबला खेल रही हैं. 25 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी से कमाल दिखाया इसके बाद टीम ने गेंदबाजी में अपना रंग जमाया. इंग्लैंड की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने शतकीय पारी खेली, जबकि भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जमा सका.
इंग्लैंड महिला टीम ने बनाया था विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए थे. टीम की ओर से कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 104 गेंदों में 120 रन बनाए. इसके अलावा एम्मा लैम्ब ने 60 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 5 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
187 रनों पर सिमटी भारतीय पारी
341 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 187 रनों पर ही ढेर हो गई. सलामी बल्लेबाज उमा छेत्री ने 50 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 68 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. वहीं ऋचा घोष ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए. भारतीय टीम 34 ओवर में 187 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने 2 विकेट और सोफी एक्लेस्टोन ने भी 2 विकेट झटके. भारत की तरफ से इस मैच में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने हिस्सा नहीं लिया था और शायद इस वजह से भारत को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 30 सितंबर को होगा.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
10 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
13 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
35 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
54 mins agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
1 hr agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
18 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
19 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines