हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट में मृतक और घायलों के लिए दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाला किले के पास एक कार में बड़ा धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस दौरान आस-पास मौजूद अन्य कारों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है. धमाके कारण लगभग 3 अन्य गाड़ियों में भी आग लगी है. ये हादसा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास बताया जा रहा है.

विज्ञापन
delhi car blast updates

Live Updates

19:59 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली विस्फोट के संदिग्ध के पिता को पुलिस ने पकड़ा

पुलवामा, जम्मू-कश्मीर: अधिकारियों ने दिल्ली विस्फोट के एक संदिग्ध के पिता को पूछताछ के लिए पुलवामा स्थित उसके घर से हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियाँ संभावित संबंधों की जाँच कर रही हैं और चल रही जाँच में मदद के लिए जानकारी जुटा रही हैं।

19:46 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा- DMRC

सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे: डीएमआरसी

19:41 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट में मृतक और घायलों के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान

दिल्ली ब्लास्ट में मृतक और घायलों के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिवारों को 10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है. गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों के इलाज की पूरी ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार ने ली है. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

16:52 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर आया चीन के विदेश मंत्रालय का बयान

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए घातक विस्फोट से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदना है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं."

16:23 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली में लाल किले के पास कल शाम हुए विस्फोट के बारे में जानकारी ली.

16:09 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली बम विस्फोट के बाद भोपाल में अलर्ट हुई पुलिस, रात भर चली चेकिंग

मध्य प्रदेश | दिल्ली बम विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर, भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और आपने देखा होगा कि कल रात पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा जाँच की गई. शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और जाँच एजेंसियों की एक विशेष टीम तैनात की गई थी. यह जारी रहेगी. आज की बैठक में सतर्कता पर ज़ोर दिया गया, और साथ ही, हम नहीं चाहते कि लोग डरें. हम किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारी टीमें किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नज़र रख रही हैं.

15:25 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट मामले पर आया इजराइल का बयान, विदेश मंत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा, "मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के मध्य में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी और इज़राइल की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इज़राइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।"

15:23 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार बम विस्फोट के बाद बैठक करने कर्तव्य भवन पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली कार बम विस्फोट के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे।

14:52 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: गृहमंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जांच

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें आईबी प्रमुख, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए चीफ समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक में गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच सौंप दी है।

14:19 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली आने से पहले कराया था पॉल्यूशन चेक

लाल किला के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसका पेट्रोल पंप का सीसीटीवी जहां वो पॉल्यूशन चेक करवा यह है। उसे पता था अगर दिल्ली में जाना है तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी ओके होना चाहिए कहीं उसे कोई रोक न ले।

14:10 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: यूनिवर्सिटी में पुलिस ने की पूछताछ

हरियाणा में Al falah university से दिल्ली कार ब्लास्ट से संबंधित 5 से जायदा लोगों से सुबह से ही university के अंदर पूछताछ की जा रही थी। कई घटों बाद अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को यूनिवर्सिटी से बहर निकली है।

13:58 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

दिल्ली ब्लास्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है, गृह मंत्री अमित शाह उसकी जांच कर रहे हैं और विस्तार से सारी बाते वो प्रेस में बताने वाले है, ऐसी किसी घटना में भारत सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निपटने में सक्षम हैं, ऐसी कोई भी घटना के जवाबदार लोग कभी भी बचे नहीं है, जब और जहाँ ज़रूरत पड़ी भारत सरकार अपनी कार्रवाई से साबित करती रही है

12:38 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अमित शाह के घर बैठक खत्म

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म हो गई है। बैठक करीब सवा घंटे तक चली। इसमें आईबी, एनआईए, कमिश्नर समेत एजेंसियों के प्रमुख शामिल रहे।

11:51 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: आतंकी उमर के घर पर शिकंजा

आतंकी डॉ उमर की मां और 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उमर से जुड़े 12 लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

11:07 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अमित शाह के आवास पर मीटिंग शुरू

दिल्ली धमाका को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक शुरू हो गई है।

10:28 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में मिला एक संदिग्ध बैग

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज फ्लाइओवर के पास एक काले रंग का संदिग्ध बैग बरामद किया है। सर्च के दौरान बैग बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस कल रात से ही दिल्ली के 3 इलाकों में सर्च कर रही है।

10:25 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: 3 दिनों के लिए लाल किला बंद

अगले 3 दिनों तक लाल किला लोगों के लिए बंद किया गया।

09:39 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: 9 मे से 7 लोगों की हुई शिनाख्त

दिल्ली लाल किला के पास ब्लास्ट में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 7 की शिनाख्त हो चुकी है।

09:33 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर गृह मंत्रावय होगी बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक इस बैठक में भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।

08:44 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट में मिले ये कैमिकल

दिल्ली में लाल किले के पास प्रारंभिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और विस्फोटक डेटोनेटर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।

07:16 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: बंद रहेगा मेट्रो स्टेशन का 1और 4 नंबर गेट

लाल किले का मेट्रो गेट 1 और गेट 4 पुलिस की अगली सूचना तक बंद रहेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने स्पॉट को चारों तरफ से बंद किया।

07:10 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: 100 से ज्यादा सीसीटीवी की जांच

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, "दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।

02:08 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में 9 की मौत, आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बड़ी बैठक

दिल्ली में लाल किले पर हुए ब्लास्ट में घायलों से मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में ही उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब धीमी गति से चल रहा एक वाहन लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुका.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घटना को लेकर वह कल गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया. मैं यहां से घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके बाद वह लाल किले पर इस जगह भी गए, जहां धमाका हुआ था.

02:03 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी पुलिस सतर्क

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. जीआरपी और आरपीएफ के जवान, खोजी कुत्तों के साथ, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्मों, यात्रियों के सामान और खाने-पीने की वस्तुओं की जाँच कर रहे हैं.

01:07 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला ब्लास्ट मामले में बढ़ी मृतकों की संख्या

लाल किला ब्लास्ट मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

01:02 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला ब्लास्ट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने जताया दुःख

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने पोस्ट किया, "आज शाम दिल्ली के लालकिले के पास हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं."

01:01 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: भारत स्थित मिस्र के दूतावास की तरफ से दिल्ली में ब्लास्ट पर आया बयान

भारत स्थित मिस्र के दूतावास ने लिखा, "अरब गणराज्य मिस्र की जनता और सरकार की ओर से, हम लालकिला विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त लोगों के साथ हैं, और हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

00:59 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट के बाद वैष्णो देवी मंदिर में हाई अलर्ट

00:32 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: NSG, Delhi Police, FSL समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं, आठ लोगों की हो चुकी है मौत

एनएसजी, दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य कई एजेंसियां ​​उस जगह की जांच कर रही हैं जहाँ आज शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

00:29 (IST) 11 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: लाल किले के सामने जांच कर रही है NSG की टीम

एनएसजी की टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में लाल किले के पास उस जगह की जाँच कर रही है जहाँ आज शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

23:16 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट के बाद ये हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं.

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011

LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)

दिल्ली फायर सर्विस: 101

एम्बुलेंस: 102 या 108

AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405

23:15 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: i-20 कार पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती थी- पुलिस

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार हादसे में इस्तेमाल i-20 कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. इस कार का रंग सफेद था. कार गुरुग्राम के नंबर पर रजिस्टर्ड थी. गाड़ी के पिछले हिस्से से NSG टीम कुछ सबूत इकट्ठे कर रही है.

23:09 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली धमाके के बाद भिवाड़ी में हाई अलर्ट, राजस्थान बॉर्डर सील

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम कार में हुए भयानक धमाके के बाद पूरे NCR क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल बताए जा जा रहे हैं. एनएसजी और एनआईए की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और जांच तेज हो गई है.

23:08 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पहुंची LNJP अस्पताल

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री आशीष सूद लोक नायक अस्पताल पहुंचे.

आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

22:50 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर मुजामिल और डॉक्टर आदिल से कर रहीं पूछताछ

Delhi Car Blast LIVE: सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर मुजामिल और डॉक्टर आदिल से दिल्ली ब्लास्ट मामले में पूछताछ में जुटी.

22:49 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुआ कार विस्फोट बेहद दर्दनाक- रक्षा मंत्री

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. उन्होंने कहा, 'दिल्ली में कार विस्फोट की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है. इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

22:40 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: 'हम सरकार साथ दृढ़ता से खड़े हैं'- तेजस्वी यादव

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने कहा, 'दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली. देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है. इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम, हम सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं. देश की सुरक्षा और संप्रभुता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है.

हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सबक सिखाए.

आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? जय हिंद!'

22:30 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: एजेंसियां जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगाएंगी- शाह

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली विस्फोट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. विस्फोट के कारण 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लोग घायल भी हुए, और कुछ की मौत भी हो गई. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ घायलों का इलाज यहाँ चल रहा है. हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जाँच शुरू कर दी है. विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए टीम, एसपीजी टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुँच गई और तेज़ी से सभी जांच कर रही है. मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियां जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगी, और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है.'

22:27 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: गृह मंत्री पहुंचे घटनास्थल पर, लिया हादसे का जायजा

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे.

दिल्ली में लाल किले के पास आज शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

22:07 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली मे कार हादसे की जगह पर पहुंची NSG

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम मौके पर पहुंची.

21:58 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: LNJP अस्पताल के डॉक्टरों के साथ गृह मंत्री ने की बैठक

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस सीपी सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक की.

21:49 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर जताया दुख

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में आज हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेही संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.

21:40 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: LNJP अस्पताल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे.

21:39 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: इस हमले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है- सांसद पप्पू यादव

Delhi Car Blast LIVE: सांसद पप्पू यादव ने लाल किला विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर सुरक्षा चूक का सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, 'आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए, क्या सरकार किसी धमाके का इंतजार कर रही थी? इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री? इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.'

21:37 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद चेन्नई में सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद तमिलनाडु के चेन्नई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में एक उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.

21:36 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: सरकार को इस ब्लास्ट की गहन जांच करनी चाहिए- मल्लिकार्जुन खड़गे

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इस घटना में कई अनमोल जानें गई हैं.

इस दुःख की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

सरकार को इस विस्फोट की शीघ्र और गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, जो एक उच्च सुरक्षा और अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुआ है, ताकि इस चूक और घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके.

21:27 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: पूरे देश को सतर्क रहने की जरूरत है- पूर्व DGP एके जैन

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर पूर्व डीजीपी एके जैन ने कहा, 'कुछ भी हो सकता है, धमाका हो सकता है, आतंकी हमला हो सकता है, गैस सिलेंडर में विस्फोट हो सकता है, ईंधन टैंक में आग लग सकती है, लेकिन ऐसी आग कम ही देखने को मिलती है. फोरेंसिक टीम वहां पहुंची है, पता चलेगा कि क्या कोई विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गई थी. फरीदाबाद, गुजरात, यूपी में आतंकियों की गिरफ्तारियां जारी हैं, हो सकता है कि उनका कोई अलग ग्रुप हो जिसने इसे अंजाम दिया हो. हमें सतर्क रहने की जरूरत है. पूरे देश को, खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है... अगर कोई धमाका होता है, तो यह गिरफ्तारी के खिलाफ बयान देने जैसा है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.'

21:25 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: i20 गाड़ी में हुआ ब्लास्ट, अमित शाह ने दी जानकारी

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस हादसे में कुछ लोग हताहत हुए हैं. उन्होंने कहा, हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और इस हादसे की गहन जांच की जाएगी. FSL की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. मैं कुछ देर में घटनास्थल और अस्पताल में जाऊंगा. शाह ने कहा, i20 कार में ये हादसा हुआ है.

21:16 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: i20 कार में हादसा होने की जताई जा रही संभावना- सूत्र

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि ये हादसा i20 कार में होने की संभावना जताई जा रही है. इस कार में तीन लोग सवार थे.

21:15 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुआ ब्लास्ट बेहद चिंताजनक- राहुल गांधी

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

21:01 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे के बाद अयोध्या में भी हाई अलर्ट जारी

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद अयोध्या में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा सहित कई अन्य शहरों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है.

21:00 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: जब मैं वहां पहुंचा तो 4-5 शव देखें- एम्बुलेंस ड्राइवर

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे को लेकर एम्बुलेंस ड्राइवर मोहम्मद असद ने कहा, 'जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने 4-5 शव देखे, हमने उन्हें इकट्ठा किया और अस्पताल ले गए. जिस समय विस्फोट हुआ, हमें 7-8 मिनट में सूचना मिल गई और हम एम्बुलेंस लेकर पहुंचे.'

20:57 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

Delhi Car Blast LIVE: AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है. पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है. दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.'

20:52 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ने जताया दुख

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'नई दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है. मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं सभी घायलों के लिए शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

20:49 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: महाराष्ट्र में हाई अलर्ट पर पुलिस

Delhi Car Blast LIVE: हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दोपहर वर्षा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. अब, दिल्ली की घटना के बाद, उन्होंने एक बार फिर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसकी जानकारी महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों द्वारा सामने आई है.

20:46 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा, 'आज शाम लगभग 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. सभी एजेंसियां, जैसे कि एफएसएल, एनआईए, यहां मौजूद हैं... घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें फोन किया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.'

20:41 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: पीएम मोदी ने दिल्ली हादसे को लेकर अमित शाह से की बात

Delhi Car Blast LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति पर अपडेट लिया.

20:39 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: शाम करीब 6:52 पर गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी- दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, 'आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां हैं... घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.'

20:30 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: IB निदेशक के साथ संपर्क में हैं गृह मंत्री शाह

Delhi Car Blast LIVE: घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की. एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं हैं. दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं.

20:29 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी- CRPF DIG

Delhi Car Blast LIVE: लाल किले के पास विस्फोट के बाद सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. मैं बस घटनास्थल पर जा रहा हूं.'

20:25 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: अमित शाह ने NIA DG से की बात

Delhi Car Blast LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने NIA DG से धमाके को लेकर बात की है. गृह मंत्री ने IB चीफ से भी मामले की जानकारी ली है. शाह ने NIA DG को निर्देश दिए हैं.

20:19 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है. फिलहाल हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल हुए हैं. वही, चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर हरियाणा ओर पंजाब में भी हाई अलर्ट है.

19:55 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है. सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं.

19:52 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट में कार के हुए कई हिस्से

Delhi Car Blast LIVE: विस्फोट की तीव्रता के कारण कार के पुर्जे इधर-उधर बिखरे दिखाई दे रहे हैं.

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं.

19:46 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: मैंने अपने घर से देखीं आग की लपटें- चश्मदीद

Delhi Car Blast LIVE: स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, 'मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है. एक जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.'

19:44 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: घायलों को LNJP अस्पताल में किया गया भर्ती

Delhi Car Blast LIVE: सूत्रों ने एएनआई को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है.

19:43 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद, कई लोग घायल

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

19:34 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए ब्लास्ट में 8 घायल, एक की मौत

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुँच गई है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है: दिल्ली अग्निशमन विभाग.

19:31 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: घटनास्थल पर मौजूद हैं दमकल की 7 गाड़ियां

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में कार में हुए धमाके के बाद घटनास्ठल पर कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

19:19 (IST) 10 Nov 2025

Delhi Car Blast LIVE: हादसे के बाद चार वाहनों में लगी आग

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. इसकी जानकारी दिल्ली अग्निशमन विभाग ने दी है.

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाला किले के पास एक कार में बड़ा धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस दौरान आस-पास मौजूद अन्य कारों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है. धमाके कारण लगभग 3 अन्य गाड़ियों में भी आग लगी है. ये हादसा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास बताया जा रहा है.

LNJP अस्पताल के आधिकारी बयान में 8 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की ही जानकारी दी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और आतंकवाद जांच टीम भी पहुंच चुकी है. मौके पर दमकल की लगभग 8 गाड़ियां मौजूद हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola