Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 131 नए केस, 2 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है।
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 131 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण दो लोगों की मौत की खबर हैं। इनमें केरल द्वारा कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में शामिल किया गया एक मामला शामिल है। वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है, जहां एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 145 नए मामले सामने आए थे जबकि किसी मौत की खबर नहीं आई। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 14 कम नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (21 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 131 नए केस सामने आए। इस दौरान 135 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 हजार 940 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 6 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 81 हजार 781 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 111 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 730 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 940
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 81 हजार 781
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 111
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 730
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.07% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.09% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.18 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: