Bigg Boss 19 Highlights: बिग बॉस 19 के 24वें दिन घर का माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब बिग बॉस ने सीक्रेट नॉमिनेशन डिस्कशन्स का भंडाफोड़ कर दिया. बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को सबक सीखने के लिए ऐसी सजा दी जिसे वो पूरे सीजन याद रखेंगे. जिसके बाद घर में झगड़े, आरोप-प्रत्यारोप और इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिले.
अस्सेम्ब्ली रूम और पूरे घर का नामांकन
बिग बॉस 19 के 24वें दिन घर का माहौल पूरी तरह हिल गया. बिग बॉस ने ‘अस्सेम्ब्ली रूम’ में सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाकर उनसे नॉमिनेशन करवाया और फिर उन्हें उनके ही सीक्रेट नॉमिनेशन डिस्कशन के क्लिप्स दिखाए और इसे नियमों का उल्लंघन बताया. नतीजा यह हुआ कि पूरे घर को सजा के तौर पर नामांकित कर दिया गया। बाद में यह घोषणा हुई कि हर कंटेस्टेंट दो-दो लोगों को बचा सकता है, और अमाल के पास कप्तान होने के नाते जो मौका था की वो किसी एक कंटेस्टेंट को बचा सकते हैं उसे भी उन से छीनकर उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स की ही श्रेणी में रख दिया गया. वोटिंग के बाद आखिरकार नेहल, अश्नूर, प्रणीत, बसीर और अभिषेक नामांकन सूची में आए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अकेले पड़ते ही Baseer Ali ने खेला मास्टर स्ट्रोक, वोट बटोरने के लिए चली तगड़ी चाल
झगड़े, आरोप और इमोशनल पल
क्लिप्स दिखाए जाने के बाद घर में तकरार बढ़ गई. नीलम और आवेज के बीच नॉमिनेशन को लेकर सीधी भिड़ंत हुई. बसीर और तान्या भी एक दूसरे को फेक कहकर आपस में लड़ पड़े. वहीं फरहाना और नीलम भी आपस में भिड़ गए. इस सबके बीच नीलम भावुक होकर रो पड़ीं और उन्होंने अमाल से अपनी फीलिंग्स शेयर की. बिग बॉस ने जो नॉमिनेशन से बचाने का चांस हर घरवाले को दिया उसकी प्रोसेस में भी कई रिश्ते टूटते-समझौते नजर आए. अभिषेक ने नाराजगी जताई कि अश्नूर ने उन्हें नहीं बचाया, जबकि अश्नूर ने सफाई दी कि उन्होंने सिर्फ निष्पक्ष रहकर फैसला लिया. बाद में अश्नूर खुद भी रो पड़ीं और कहा कि उन्हें अभिषेक को न बचाने का अफसोस है. दूसरी ओर, बसीर जो की एक भी सेविंग वोट्स न पाने की वजह से नॉमिनेट हो गए उन्होंने खुद को अकेला बताते हुए कहा कि ‘घर में मेरा कोई दोस्त नहीं है,’ हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त नेहल से सुलह कर ली.
कैप्टेंसी टास्क और हल्की-फुल्की झलकियां
दिन के अंत में बिग बॉस ने एक नए कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया, जो हाल ही की शहबाज के किए हुए चोरी वाले प्रैंक से जुड़ा हुआ था. घर में एक जहाज का सेटअप बनाया गया जिससे गोल्ड बिस्किट बरस रहे थे. कंटेस्टेंट्स को ये गोल्ड बिस्किट्स निकालकर 15-15 बिस्किट्स के बैग बनाने का टास्क दिया गया था. इसमें वो विरोधियों के बिस्किट चोरी भी कर सकते थे. कंटेस्टेंट्स को पिछले कप्तानी टास्क की ही तरह इस बार भी दो टीमों में बांटा गया था. टीम A में अश्नूर, अभिषेक, नीलम, जीशान, तान्या, मृदुल और शहबाज थे, जबकि टीम B में बसीर, गौरव, नेहल, आवेज, प्रणित, कुनिका और फरहाना शामिल थे. अमाल को संचालक बनाया गया. टास्क की शुरुआत में ही तान्या, नेहाल, फरहाना और नीलम के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। वहीं माहौल को हल्का करने के लिए प्रणित ने आमाल और आवेज की मिमिक्री की, जिससे सभी हंस पड़े. खाने की कमी पर भी चर्चा हुई जब नीलम और तान्या को सब्जी नहीं मिली, जिस पर कैप्टन आमाल ने सभी को अपने खाने की सही हिस्सेदारी पर ध्यान रखने के लिए फटकार भी लगाई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को मिला नया कैप्टन, अमाल मलिक की सत्ता को गिराकर कौन बना घर का लीडर?
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
7 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
7 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
9 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
10 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
14 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines