---विज्ञापन---

देश angle-right

असम चुनाव 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 22 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देते हुए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी इस नई लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस सूची के साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 87 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है.

---विज्ञापन---

गुवाहाटी से बड़ी खबर! कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 22 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने अब तक 87 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. पार्टी लगातार तेजी से तैयारी कर रही है, जबकि असम में चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होने हैं और वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

तीसरी लिस्ट में शामिल प्रमुख उम्मीदवार और सीटें

मनिक ब्रह्मा – कोकराझार
सपाली मलिक – बाओखुंगरी
अशरफुल इस्लाम शेख – परबतझोरा
बेबी बेगम – धुबरी
अफताब उद्दीन Mollah – जलेस्वर
प्रदीप सरकार – अभयापुरी
मातिलाल नरजारी – सिडली चिराग
अब्दुर रहीम अहमद – चेंगा
जाकिर हुसैन सिकंदर – पाकाबेटबारी
जगदीश मदाही – बक्सा
रफी दैमारी – तामुलपुर
सोरेन दैमारी – उदालगुड़ी
आसिफ मोहम्मद नजर – लहरिघाट
दुर्लभ चमुआ – नागांव-बाटाद्राबा
सुनील चेत्री – नदुआर
जयंतो खौंड – रंगनदी
घना बुरागोहाईं – लाखीमपुर
आनंद नराह – धकुआखाना
शिबनाथ चेतिया – माकुल
रोसेलिना टिर्की – खुमताई
संजीब टेरॉन – होवारघाट
जुबैर अनम मजूमदार – अल्गापुर-कटलीचेरा

---विज्ञापन---

ये सभी नाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप से चुने गए हैं. पार्टी ने इस लिस्ट के जरिए खासकर विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश की है. कांग्रेस ने बाकी सीटों पर गठबंधन सहयोगियों के लिए जगह छोड़ी है. 2021 के चुनाव में कांग्रेस को 26 सीटें मिली थीं, जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी ने 64 सीटें जीती थीं. इस बार पार्टी पुरानी हार से सबक लेते हुए जोरदार तैयारी में जुटी है.

अब तक 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

असम की 126 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में पार्टी ‘असम संमिलित मोर्चा’ के बैनर तले चुनावी मैदान में है. पार्टी ने अब तक 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें तीसरी सूची में 22 नए नाम शामिल किए गए हैं. 3 मार्च को घोषित हुई पहली लिस्ट में 42 उम्मीदवार थे, जिनमें असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (जोरहाट), पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा (बरचल्ला) और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी (दिसपुर) जैसे बड़े नाम शामिल थे. 15 मार्च को दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम थे.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 19, 2026 09:35 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola